{"_id":"65a4f38abaa05d28110cabe0","slug":"passenger-dies-due-to-heart-attack-in-super-fast-express-train-coming-from-kolkata-to-damoh-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में हार्ट अटैक आने से यात्री की मौत; पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में हार्ट अटैक आने से यात्री की मौत; पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
Mon, 15 Jan 2024 02:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:27 PM IST
सार
Damoh Hindi News: कोलकता-अजमेर एक्सप्रेस में एक यात्री की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता से दमोह आ रही सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की बीती रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसके बाद शव को दमोह जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी केशव चौधरी के बेटे मनोज (49) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोलकता-अजमेर एक्सप्रेस के एसी कोच में मनोज अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। परिजनों ने इसकी सूचना बोगी में तैनात टीटी को दी। उसके बाद जबलपुर कंट्रोल रूम सूचना भेजी गई। कंट्रोल रूम से मामले की जानकारी दमोह स्टेशन के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
उसके बाद जीआरपी और आरपीएफ अमला ट्रेन आने के पहले ही स्टेशन पर पहुंच गया। इसके बाद मनोज को तत्काल ही जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
