फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News buses will start from outside the city as per the new route chart from tomorrow

Damoh: कल से नए रूट चार्ट के अनुसार शहर के बाहर से निकलेंगी बसें, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुआ निर्णय

Wed, 01 May 2024 12:04 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2024 12:04 PM IST
सार

2 मई से बसों का संचालन नए रूट से होगा अब शहर के बाहर से सभी बसें निकलेंगी। पहले इस व्यवस्था को 10 अप्रैल से शुरू होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से इसे 2 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया था।

विज्ञापन
Damoh News buses will start from outside the city as per the new route chart from tomorrow
बस स्टैंड पर खड़ी बसें

विस्तार

शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और मुख्य मार्गों पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए 2 मई से बसों का संचालन नए रूट से होगा अब शहर के बाहर से सभी बसे निकलेंगी बीच में कहीं भी सवारी बैठाने नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन


27 मार्च को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार परिवहन व यातायात विभाग द्वारा बसों का रूट चार्ट तय किया गया है। इसमें जबलपुर, तेंदूखेड़ा रूट की बसें बस स्टैंड से किल्लाई नाका, कलेक्ट्रेट, मारूताल होकर जाएंगी व इसी रूट से आएंगी। इसी तरह कटनी-हिंडोरिया रूट की बसें बस स्टैंड, किल्लाई नाका, कलेक्ट्रेट, बेलाताल, जटाशंकर तिराहा, धरमपुरा होकर जाएंगी व इसी रूट से आएंगी। वहीं सागर रूट की बसें बस स्टैंड से होकर किल्लाई नाका, केंद्रीय विद्यालय, बायपास, कृष्णा हाइटस, पावर ग्रिड से होकर जाएंगी व इसी रूट से आएंगी।
विज्ञापन


पन्ना, छतरपुर व हटा रूट की बसें बस स्टैंड से किल्लाई नाका, तीन गुल्ली, सरदार वल्लभभाई पटैल ओवरब्रिज से होकर इमलाई तिराहा, संस्कार धर्मकांटा से होकर जाएंगी व आएंगी। सभी बस चालक निर्धारित रूट का पालन करते हुए बस स्टैंड के अलावा किसी भी तिराहा, चौराहे पर बस सवारी न ही उतारेंगे और न ही बैठाएंगे। सभी यात्रियों को बस स्टैंड से बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें पहले इस व्यवस्था को 10 अप्रैल से शुरू होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से इसे 2 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया था। मंगलवार को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बैठक आयोजित कर कल से नए रूट चार्ट के तहत बसों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed