{"_id":"665be9b662ee392d0a04122b","slug":"one-year-old-innocent-girl-died-due-to-drowning-in-a-water-tank-while-playing-her-family-had-gone-to-work-as-a-labourer-damoh-news-c-1-1-noi1223-1757302-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: खेलते समय पानी की टंकी में गिरी एक साल की मासूम की मौत, परिजन मजदूरी करने गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: खेलते समय पानी की टंकी में गिरी एक साल की मासूम की मौत, परिजन मजदूरी करने गए थे
Sun, 02 Jun 2024 09:27 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 09:27 AM IST
सार
एक वर्षीय पूनम अपने घर में बहनों के साथ खेल रही थी। उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। खेलते समय वह पानी से भरी स्टील की टंकी में गिर गई, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी लगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मोजूद परिजन
विस्तार
दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत तिंदोनी गांव में शनिवार शाम पानी की टंकी में डूबने से एक साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजन मजदूरी करने गए थे, जब वह वापस लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। वे तत्काल उसेस इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को शव सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार एक वर्षीय पूनम पिता रामेश्वर अहिरवार शनिवार को घर पर अपनी बहनों के साथ खेल रही थी। उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। खेलते समय वह पानी से भरी स्टील की टंकी में गिर गई, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन मासूम लेकर जिला अस्पताल आए, जहांं डाक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल शव गृह में रखवाया गया और रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।