फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Shriji came out riding in a chariot on Mahavir Jayanti.

Damoh News: महावीर जयंती पर रथ में सवार होकर निकले श्रीजी, जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Sun, 21 Apr 2024 03:48 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2024 03:48 PM IST
सार

Damoh News: दमोह में रविवार को महावीर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा शहर की सड़कों पर निकाली गई। जिसमें श्रीजी को रथ पर सवार किया गाया और उस रथ को श्रद्धालु अपने हांथ से खींचते हुए चल रहे थे। हजारों की संख्या में जैन समाज के लोग शोभायात्रा में चल रहे थे।

विज्ञापन
Shriji came out riding in a chariot on Mahavir Jayanti.
श्रीजी का पूजन करते श्रद्धालु

विस्तार

आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए शहर के सिटी नल से यह श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चांदी के पालने में श्रीजी को रथ पर सवार किया गया इस रथ को जैन समाज के लोग खींच रहे थे। शोभायात्रा सिटी नल से प्रारंभ हुई जो पुराना थाना, टाकीज तिराहा, घंटाघर होते हुए जैन स्कूल के समीप नसियाअंदर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन


शोभा यात्रा में 9 रथ शामिल थे, जिसमें इंद्र इंद्राणी स्वरूप में श्रावक शामिल थे। बालिका मंडल की बच्चियों द्वारा ड्रम पर अपनी प्रस्तुति दी साथ ही बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार और भगवान महावीर जी की आरती उतारी गई। इसके अलावा कुंडलपुर में भी महावीर जयंती के मौके पर बड़े बाबा का विशेष पूजन किया गया। आचार्य समय सागर महाराज व मुनि संघ के सानिध्य में यहां पूरे दिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed