फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   National bird peacock found dead in Narayanpura village of Damoh, village youth accused of pelting stones

Damoh News: दमोह के नारायणपुरा गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, गांव के युवक पर हत्या का आरोप

Mon, 15 Apr 2024 07:10 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 07:10 PM IST
सार

दमोह के नारायणपुरा गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। गांव के ही एक युवक पर मोर को पत्थऱ मारने का आरोप है।  

विज्ञापन
National bird peacock found dead in Narayanpura village of Damoh, village youth accused of pelting stones
खेत में पड़ा मोर का शव

विस्तार

दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक हीरा यादव पर मोर को पत्थर मारने का आरोप भी लगा है। हटा रेंजर ऋषि तिवारी ने बताया कि मोर का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की पुष्टि होगी। पत्थर मारने जैसी घटना नहीं लग रही क्योंकि मोर के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी पप्पू यादव का कहना है कि गुनगुन नाम का मोर अक्सर जंगल से इंसानों के बीच आ जाता था। लोग उसे दाना-पानी रखते थे। वह ग्रामीणों के बीच ही रहता था। इंसानों से उसका डर खत्म हो गया था। हीरा यादव ने मोर को पत्थर मारा, जिससे उसकी मौत हुई है। युवक की शिकायत वन विभाग से की है, लेकिन विभाग ने आरोपित पर कोई कारवाई नहीं की है। मामले में हटा रेंजर ऋषि तिवारी का कहना है कि मोर की मौत की जानकारी मिलने पर स्टाफ को मौके पर भेजकर मोर के शव को कब्जे में लिया है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पत्थर मारने का आरोप लगाया है, लेकिन ऐसा प्रतीत नहीं होता क्योंकि मोर के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। यदि पत्थर मारा गया होता तो कहीं खून भी निकलता। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की पुष्टि हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed