फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Municipality has now shown strictness in anti-encroachment action, seized coolers and bed boxes.

Damoh News: अतिक्रमण पर नगर पालिका की सख्ती, कूलर, पलंग और पेटी समेत अन्य सामान किया जब्त

Wed, 08 May 2024 06:22 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2024 06:22 PM IST
सार

एसडीएम आरएल बागरी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक सप्ताह से लगातार मुनादी कराई जा रही थी। लेकिन, कई दुकानदार लापरवाही बरत रहे थे। ऐसे में आज सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Municipality has now shown strictness in anti-encroachment action, seized coolers and bed boxes.
नगर पालिका द्वारा जब्त की गई सामग्री

विस्तार

दमोह में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत नगर पालिका के द्वारा बुधवार को पहली बार सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की गई। जिन दुकानदारों के द्वारा सड़क पर अपनी सामग्री रखी गई थी नगर पालिका की टीम ने उसे जब्त कर लिया। नगर पालिका के कचरा वाहन में कुकर, पेटी पलंग और वाशिंग मशीन समेत कई अन्य सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़, एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार मोहित जैन और बड़ी संख्या में पुलिस बल बस स्टैंड पर अतिक्रमन हटाने पहुंचा। जहां सबसे अधिक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों के द्वारा अतिक्रमण किया गया था, व्यापारियों ने सड़क तक अपनी दुकान की सामग्री रख ली थी। पिछले तीन दिन से नगर पालिका के द्वारा यह सामान हटाने को लेकर मुनादी कराई जा रही थी, लेकिन व्यापारी इस मुनादी को भी ठेंगा दिखा रहे थे।
विज्ञापन


2 दिन भले ही नगर पालिका के द्वारा सुस्त कार्रवाई की गई, लेकिन बुधवार को नगर पालिका का अमला बस स्टैंड पहुंचा और व्यापारियों के द्वारा सड़क पर रखे गए कुलर, वाॅशिंग मशीन, पलंग और पेटी समेत अन्य सामान जब्त कर लिया। प्रशासन की यह सख्ती देख दुकान संचालक हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगे, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी। नगर पालिका का अमला करीब दो ट्रॉली कूलर, वाशिंग मशीन और पलंग पेटी जब्त कर अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इ सके बाद प्रशासन का अमला घंटाघर से बिंदन तिराहा की ओर निकला। यहां पर कपड़ा व्यापारियों के द्वारा कब्जा किया गया था, टीम ने सड़क पर रखी सभी सामग्री को जब्त कर लिया। इस दौरान कुछ वादविवाद की स्थिति भी बनी, लेकिन प्रशासन ने किसी की एक न सुनी और जब्त सामग्री अपने साथ ले गई। 

 
एसडीएम आरएल बागरी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर में यह अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक सप्ताह से लगातार मुनादी कराई जा रही थी। लेकिन, कई दुकानदार लापरवाही बरत रहे थे उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद आज सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की गई है। जब तक शहर से अतिक्रमण खत्म नहीं हो जाता, यह मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed