फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP News: the check of mass marriage scheme disappeared from the bank, now the couple is wandering

MP News: गजब की अव्यवस्था! दमोह में सामूहिक विवाह योजना का चेक बैंक से हो गया गायब, अब दंपती काट रहे चक्कर

Thu, 07 Sep 2023 06:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 06:14 PM IST
सार

दमोह में सरकारी योजना का चेक बैंक से गायब हो जाने का मामला सामने आया है। हितग्राही ने बैंक के चेक बॉक्स में दो महीने पहले चेक डाला था। जब पैसा नहीं आया तो पता चला कि चेक ही गायब है। अब हितग्राही कभी बैंक को कभी थाने के चक्कर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: the check of mass marriage scheme disappeared from the bank, now the couple is wandering
चेक खो जाने से परेशान हितग्राही बैंक और थाने के चक्कर लगा रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक दंपती को चेक मिला था, जिसे पंजाब नेशनल बैंक में जमा किया गया था, लेकिन बैंक से चेक ही गायब हो गया और अब यह दंपती परेशान हो रहे हैं। बैंक प्रबंधन का कहना है कि इसमें हमारी जवाबदारी नहीं रहती। यह पूरा मामला तेंदूखेड़ा ब्लॉक के धनगोर गांव के पंजाब नेशनल बैंक का है।
विज्ञापन


बता दें कि करिश्मा पति रामरतन अहिरवार पिंडराई निवासी को सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन से एक जून को पाटन तहसील जिला जबलपुर से यह चेक मिला था। यह चेक 16 जून को पाटन जनपद सीईओ के माध्यम से दिया गया था, जिसको रामरतन अहिरवार ने अपनी पत्नी करिश्मा के खाते में धनगौर में संचालित पंजाब नेशनल बैंक के खाता क्रमांक 7470549808 में डाला था। चेक का नंबर 162782 है, चेक जमा करने के बाद रिसीव भी ली थी। लेकिन रिसीव में सील नहीं लगाई और अब चेक कहां चला गया इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। दो माह बीत गए हितग्राही के खाते में पैसा नहीं आया तो वह लगातार बैंक जा रहा है, लेकिन अब न बैंककर्मी सुन रहे हैं न पुलिस।
विज्ञापन


बता दें कि रामरतन अहिरवार का तारादेही निवासी करिश्मा अहिरवार के साथ एक जून को पाटन जनपद के सरोन में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान सम्मेलन से विवाह हुआ था। उसकी पत्नी को मुख्यमंत्री सहायता के रूप में यूनियन बैंक का 49,000 रुपये का चेक मिला था जो उसने धनगौर की पंजाब नेशनल बैंक में चार जुलाई 2023 को जमा किया था। बैंक कर्मचारियों ने चैक बॉक्स में डालने की बात कही थी तो पति रामरतन ने बॉक्स में चेक डाल दिया था। बैंक कर्मियों ने एक सप्ताह में चेक क्लियर होने की बात कही थी, लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी राशि खाते में नहीं पहुंची तो हितग्राही बैंक गया, वहां पता चला कि चेक ही नहीं मिल रहा। 21 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ने पाटन जनपद सीईओ को पत्र लिखा और दिए चैक को ब्लॉक करने के साथ दूसरा चेक हितग्राही को देने की बात कही, लेकिन अब पाटन जनपद वाले हितग्राही से पुलिस एफआईआर की कॉपी मांग रहे हैं। जबकि न तो चेक कहीं कलेक्शन हुआ है और अब समय सीमा भी ख़त्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने दिया आश्वासन
बैंक के बॉक्स में चेक जमा होने के बाद उसकी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन की होती है, लेकिन यहां बैंक के बॉक्स से चेक ही गायब हो गया। दूसरा चेक देने के लिए पाटन जनपद के कर्मचारी पुलिस की एफआईआर मांग रहे हैं। पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन दिया है आवेदन मिलने के बाद पीड़ित को तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी फेमिदा खान ने शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed