फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP: FIR lodged against Digvijay Singh in Damoh after Bajrang Dal's complaint, know the whole matter

MP: दिग्विजय सिंह के खिलाफ दमोह में FIR दर्ज, कुंडलपुर में शिवलिंग की स्थापना और बजरंग दल से जुड़ा है मामला

Wed, 30 Aug 2023 10:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 10:37 AM IST
सार

Damoh News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर दमोह में केस दर्ज किया गया था। दिग्विजय सिंह ने दो दिन पहले बजरंग दल को लेकर सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट किया था। जिसके बाद मंगलवार को बजरंग दल ने शिकायती आवेदन देकर उन पर केस दर्ज करने की मांग की थी।  

विज्ञापन
MP: FIR lodged against Digvijay Singh in Damoh after Bajrang Dal's complaint, know the whole matter
दिग्विजय सिंह पर दमोह में केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा किए गए पोस्ट को लेकर मचे बवाल के बाद अब दमोह कोतवाली में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार की रात बजरंग दल के सदस्यों द्वारा कोतवाली पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ धारा 153-A,177,505(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा के द्वारा दिग्विजय सिंह द्वारा सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए गए पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई गई थी जो तथ्यहीन निकली, जिसके बाद यह कर्रवाई की गई है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि यह सोशल मीडिया अकाउंट किसके द्वारा चलाया जा रहा था और इसका सोर्स क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, 28 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आचार्य विद्यासागर महाराज द्वारा देश के सबसे भव्य मंदिरों में से एक श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर परिसर में कल रात्रि से बजरंग दल के कथित आसामाजिक तत्वों द्वारा शिवजी की पिंडी रख उत्पात शुरू कर चुके हैं। स्थिति कभी भी गंभीर मोड़ ले सकती है यह गंभीर विषय है प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे।

दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दमोह में हालत बिगड़ने के पूर्व मामले की जांच कराई गई। दमोह एसपी सुनील तिवारी के द्वारा इस पोस्ट को शेयर किया गया। जिसमें उन्होंने लिखा हटा एसडीएम और एसडीओपी पुलिस द्वारा कुंडलपुर का मौका निरीक्षण किया गया। कुंडलपुर संबंधित जानकारी पूर्णता भ्रामक और तथ्यहीन है।


बता दें, दिग्विजय सिंह के पोस्ट के बाद ही देर शाम बजरंग दल और जैन समाज के पदाधिकारी द्वारा एक पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि दिग्विजय सिंह के द्वारा यह तथ्यहीन पोस्ट की गई है इसलिए वह माफी मांगे। वही, मंगलवार की रात बजरंग दल के सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

बजरंग दल जिला संयोजक शंभू विश्वकर्मा ने बताया कि दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा कुंडलपुर मंदिर और बजरंगदल के बजरंगियों पर किया पोस्ट भ्रामक और तथ्यहीन है। दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष ने भी इसका खंडन किया है। तत्काल प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच कराई और यह सोशल मीडिया पोस्ट तथ्यहीन निकली। जिसके बाद संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे और मामला दर्ज कराया है। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी गिरफ्तारी को लेकर और जांच बाकी है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed