{"_id":"6548855d3f8aaa2bc404abe9","slug":"mp-elections-2023-mahila-morcha-president-made-serious-allegations-against-yuva-morcha-president-in-damoh-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Elections 2023: आपस में भिड़े भाजपा नेता; महिला मोर्चा अध्यक्ष ने युवा मोर्चा अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Elections 2023: आपस में भिड़े भाजपा नेता; महिला मोर्चा अध्यक्ष ने युवा मोर्चा अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
Mon, 06 Nov 2023 11:49 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:49 AM IST
सार
MP Assembly Election: शिखा जैन ने कहा कि भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है कि महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को सम्मान दे रहे हैं। दमोह में महिला मोर्चा के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है। उन्होंने कहा कि दमोह की भाजपा जिस प्रकार से अन्याय कर रही है। उससे खाक जीतेगी बीजेपी।
विज्ञापन
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आगमन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिखा जैन, प्रदेश कार्य समिति की सदस्य उजमा नाज ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को गंदे चरित्र की महिलाएं पसंद आती हैं। दरअसल, विवाद की शुरुआत स्थानीय नील गार्डन में आयोजित युवा मोर्चा के कार्यक्रम के दौरान हुई जहां पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पहुंचना था।
विज्ञापन
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शिखा जैन का आरोप है कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव ने उन्हें कई बार अपमानित किया है। रविवार को उन्हें मंच पर नहीं बुलाया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य उजमा नाज ने भी भरत यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिखा जैन ने कहा कि बाहर से आई महिलाओं को महत्व दिया जाता है। उनका कहना है कि भरत यादव महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते। वह हमेशा ही महिलाओं का अपमान करते हैं और महिलाओं के प्रति बुरी नजर रखते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की महिलाएं अपना घर-परिवार और बच्चों को छोड़कर पार्टी को महत्व देकर लगातार ही पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पार्टी में अपने ही घर का पैसा लगाया गया है। पार्टी के माध्यम से उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई दलाली या काम जो अन्य नेता करते हैं, नहीं किया गया है।
विज्ञापन
शिखा जैन ने कहा कि भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है कि महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को सम्मान दे रहे हैं। दमोह में महिला मोर्चा के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाली महिलाओं को जो नई-नई आई हैं, उन्हें महत्व दिया जाता है। और जो पार्टी के लिए जी जान से जुटी हैं और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष होने की नाते भी मुझे महत्व नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि दमोह की भाजपा जिस प्रकार से अन्याय कर रही है। उससे खाक जीतेगी बीजेपी। शिखा जैन का भरत यादव पर आरोप लगाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
वहीं, उजमा नाज का आरोप है कि भरत यादव ने उनके साथ भी अभद्रता की है और महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठों से शिकायत की है कि भरत यादव के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
वहीं, इस पूरे मामले में भरत यादव का कहना है कि जो आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उनका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। न ही वह मंच संचालन कर रहे थे। उनकी ड्यूटी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक लाने और वापस ले जाने की थी। उन्होंने अपनी जवाबदारी निभाई। यह विवाद कब हुआ और किससे हुआ, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
