फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Mother and daughter died due to electric shock in Banwar

Damoh News: कूलर से लगा करंट, मां और बेटी की मौत, घर में सभी को पता था करंट आता है

Tue, 25 Jun 2024 05:02 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2024 05:02 PM IST
सार

मतृका के पति मुलायम ने बताया कि कूलर में करंट आता था इस बात की जानकारी सभी को थी। मंगलवार को वह घर पर नहीं था, इस दौरान करंट लगने से पत्नी और बेटी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Mother and daughter died due to electric shock in Banwar
अस्पताल में मोजूद परिजन

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया और बनवार में मंगलवार को दो दुखद घटना घटित हुई हैं। पथरिया के जमुनिया गांव में तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। वहीं, बनवार में कूलर का करंट लगने से मां और बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


करंट लगने से मां-बेटी की मौत
नोहटा थाना के बनवार गांव निवासी सपना पति मुलायम लोधी और बेटी वैष्णवी 7 वर्ष को मंगलवार दोपहर कूलर चालू करते समय करंट लग गया। परिवार के लोग दोनों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टर विक्रम पटेल ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। पति मुलायम ने बताया की कूलर में करंट आता था, इस बात की जानकारी सभी को थी। मंगलवार को वह घर पर नहीं था, इस दौरान कूलर का करंट लगने से पत्नी और बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन


तालाब में डूबने से साहिलेयों की मौत
पथरिया थाना के जमुनिया गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में नहाने गई दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। कपूरे आदिवासी ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका और रोशनी आदिवासी गांव के तालाब पर नहाने गए थे। जहां दोनों गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए पथरिया स्वास्थय केंद्र लेकर आए जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लेकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed