{"_id":"67eb4f67f171128e7604e527","slug":"money-stolen-from-the-pocket-of-a-person-who-came-to-visit-the-temple-damoh-news-c-1-1-noi1223-2786246-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बांदकपुर मंदिर में दर्शन करने आए व्यक्ति की जेब से 80 हजार चोरी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बांदकपुर मंदिर में दर्शन करने आए व्यक्ति की जेब से 80 हजार चोरी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Tue, 01 Apr 2025 09:25 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 09:25 AM IST
सार
पुलिस ने बांदकपुर मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे, लेकिन कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि चोरी मंदिर के बाहर हुई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित प्रहलाद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के बांदकपुर में भगवान के दर्शन करने के दौरान एक व्यक्ति की जेब से 80 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना सोमवार शाम की है, जिसके बाद मामले की शिकायत बांदकपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आज से ओले-बारिश और आंधी का अलर्ट, चार दिन तक बदला रहेगा प्रदेश का मौसम, जानें कब-कैसा रहेगा
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तेजगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया घाट चौकी खर्राघाट निवासी प्रहलाद सिंह लोधी ने बताया कि वह लगुन का सामान लेने के लिए सोमवार को बांदकपुर आए थे। खरीदारी करने के बाद उन्होंने सामान दुकान पर रख दिया और अपने भतीजे के साथ बांदकपुर मंदिर में दर्शन करने चले गए। दर्शन करने के बाद जब वह माता पार्वती के मंदिर में जा रहे थे, तब उन्हें जेब से रुपये चोरी होने का अहसास हुआ। उन्होंने जेब में हाथ डाला तो वह खाली थी। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को बताया कि उनकी जेब में रखे 80 हजार रुपये गायब हो गए हैं। फिर उन्होंने बांदकपुर पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि पैसे मंदिर में चोरी नहीं हुए हैं, क्योंकि फुटेज में ऐसा कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर साधा निशाना, जानिए क्यों लिया निशाने पर
बता दें कि इससे पहले मंदिर में कभी चोरी की कोई घटना सामने नहीं आई थी। अगर, किसी श्रद्धालु के साथ चोरी या अन्य कोई घटना हुई है तो वह मंदिर के बाहर हुई होगी। सोमवार को बांदकपुर मंदिर में काफी अधिक भीड़ थी, इसलिए पीड़ित को अंदेशा है कि उसके पैसे मंदिर में ही चोरी हुए हैं। लेकिन, पुलिस के सीसीटीवी फुटेज में कोई संदेही नजर नहीं आया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
