फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Minor gave birth to a baby in the hospital

Damoh News: पथरी का दर्द बताकर भर्ती हुई नाबालिग ने जन्मा बच्चा, पिता की जानकारी न देने पर नहीं जाने दिया घर

Wed, 26 Feb 2025 08:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 08:31 PM IST
सार

दमोह के तेंदूखेड़ा अस्पताल में नाबालिग ने नवजात को जन्म दिया, लेकिन पिता का नाम बताने से इनकार किया। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी और एफिडेविट मांगा है। पिता का नाम न होने से जन्म प्रमाण पत्र और कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Damoh Minor gave birth to a baby in the hospital
तेंदुखेडा स्वास्थ्य केंद्र

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नाबालिग लड़की ने नवजात शिशु को जन्म दिया, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। नाबालिग और उसके परिजन नवजात के पिता का नाम बताने से इनकार कर रहे हैं, जिससे अस्पताल प्रबंधन ने उसे छुट्टी नहीं दी और पुलिस को मामले की सूचना दी है।

विज्ञापन

पथरी का दर्द बताकर पहुंची थी अस्पताल

विज्ञापन
22 फरवरी को नाबालिग अपने माता-पिता के साथ पेट में दर्द और पथरी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। जांच कक्ष में पहुंचने के एक घंटे बाद ही उसने नवजात शिशु को जन्म दे दिया। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत मां और बच्चे का इलाज शुरू किया, लेकिन पिता का नाम पूछने पर नाबालिग और उसके परिजन चुप्पी साधे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी गई जानकारी
अस्पताल प्रबंधन ने रिकार्ड में पिता का नाम दर्ज न होने के कारण तेंदूखेड़ा थाने को सूचना दी और परिजनों से पक्का एफिडेविट मांगा गया है। एफिडेविट मिलने के बाद ही नाबालिग को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

जन्म प्रमाण पत्र और कानूनी जटिलताएँ

बच्चे के पिता का नाम न होने से उसके जन्म प्रमाण पत्र को लेकर कानूनी अड़चनें आ सकती हैं, जिससे उसे भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना मुश्किल हो सकता है।

प्रेम प्रसंग की आशंका
मामले में प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन का बयान
तेंदूखेड़ा सीबीएमओ डॉक्टर आर.आर. ने बताया कि नाबालिग ने सामान्य प्रसव किया है और पिता का नाम न बताने के कारण उसकी छुट्टी रोक दी गई है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और एग्रीमेंट मिलने पर ही उसे अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

मामले में जांच जारी है और पुलिस जल्द ही तथ्यों को सामने लाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed