{"_id":"6991a7ecdb9d3a66bc00ed38","slug":"mangaj-school-damoh-massive-fire-documents-burnt-fire-brigad-damoh-news-c-1-1-noi1513-3954086-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह में जर्जर स्कूल भवन में लगी भीषण आग, पुरानी किताबें और फर्नीचर जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह में जर्जर स्कूल भवन में लगी भीषण आग, पुरानी किताबें और फर्नीचर जलकर खाक
Sun, 15 Feb 2026 04:59 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 04:59 PM IST
सार
दमोह के मांगज वार्ड स्थित शासकीय वीर दुर्गादास मांगज हाई स्कूल परिसर के जर्जर भवन में रविवार दोपहर आग लगने से पुरानी किताबें व फर्नीचर जल गए। पुलिस और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। संकरी प्रवेश व्यवस्था के कारण राहत कार्य में कठिनाई हुई।
विज्ञापन
दमोह में जर्जर स्कूल भवन में लगी भीषण आग
- फोटो : credit
विस्तार
दमोह शहर के मांगज वार्ड-1 स्थित शासकीय वीर दुर्गादास मांगज हाई स्कूल परिसर में रविवार दोपहर एक जर्जर भवन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से कमरे में रखी पुरानी किताबें, अनुपयोगी फर्नीचर और कचरा जलकर खाक हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास संचालित दुकानों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर में स्कूल परिसर से धुआं उठता देख स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन वाहन को पहुंचने में समय लगा। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिजली बिल ज्यादा आने से नाराज दंपती बिजली विभाग के दफ्तर में पहुंचे, मीटर रीडर को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
स्कूल परिसर में प्रवेश द्वार संकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड वाहन को अंदर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर मशक्कत के बाद वाहन परिसर में पहुंचा और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। करीब आधे घंटे की कोशिशों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस जर्जर भवन में आग लगी, उसके आसपास कई दुकानें संचालित होती हैं। यदि आग समय पर नहीं बुझती या घटना रात में होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने बताया कि संबंधित भवन में पुराना और अनुपयोगी शैक्षणिक सामग्री रखी हुई थी, जो वर्तमान पाठ्यक्रम से बाहर की थी। प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुरानी किताबें व फर्नीचर जलकर खाक

आग बुझाने का प्रयास करते आसपास के लोग
