फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Little wrestlers showed their tricks in the district level wrestling competition

Damoh: जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में नन्हें पहलवानों ने दिखाए अपने दाव पेंच, दर्जनों पहलवान हुए एकत्रित

Sun, 21 Jan 2024 07:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Jan 2024 07:11 PM IST
सार

Damoh: दमोह के स्थानीय तहसील ग्राउंड पर रविवार को जिला कुश्ती संघ के द्वारा जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे से लेकर बड़े पहलवानों ने कुश्ती के दाव पेंच दिखाकर अपने प्रतिद्वंदी को परास्त किया।

विज्ञापन
Little wrestlers showed their tricks in the district level wrestling competition
नन्हें पहलवानों ने दिखाए अपने दाव पेंच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोपहर 12 बजे जिले भर से आए दर्जनों पहलवान एकत्रित हुए और कुश्ती प्रतियोगिता शुरू की गई है। यहां पर 10 साल से 50 साल तक के उम्र के पहलवान अपनी कुश्ती का प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ छोटे बच्चों के रूप में पहुंचे पहलवान के द्वारा किया गया। जिला कुश्ती संघ के खलीफा महेश अहिरवार ने बताया कि भारत के प्रमुख खेलों में से एक कुश्ती जो धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। पहलवानों को सही मंच ना मिलने के कारण उनका रुझान भी इस ओर कम होता जा रहा है।

विज्ञापन


पुरस्कार से किया गया सम्मानित
इसी रुझान को पहलवानों के बीच बढ़ाने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को भी उत्साह वर्धन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि दिनभर होने वाली इस प्रतियोगिता में कई पहलवान अपनी कुश्ती का परिचय देने पहुंचे हैं। प्रतियोगिता जीतने वाले पहलवानों को शील्ड, मेडल और पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed