फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News in hindi Innocent child dies due to scorpion sting, doctors try to save his life.

Damoh News: घर में सोते समय बिच्छू ने मारा डंक, तमाम कोशिशों के बाद नहीं बच सकी मासूम की जान

Sun, 23 Jun 2024 07:59 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2024 07:59 PM IST
सार

दमोह में हेमलता पिता गुलजार लोधी निवासी बिलाई थाना हिंडोरिया को दोपहर में सोते समय बिच्छू ने डंक मार दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन  इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन
Damoh News in hindi Innocent child dies due to scorpion sting, doctors try to save his life.
बच्ची का इलाज करते डाक्टर

विस्तार

दमोह के बिलाई गांव निवासी चार वर्षीय मासूम बच्ची की बिच्छू का डंक लगने से मौत हो गई। डॉक्टरों ने जान बचाने पूरा प्रयास किया लेकिन मासूम की जान नही बच सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चार वर्षीय हेमलता पिता गुलजार लोधी निवासी बिलाई थाना हिंडोरिया को दोपहर में सोते समय बिच्छू ने डंक मार दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। ड्यूटीरत डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी, नर्स स्टाफ और वार्ड बॉय ने जान बचाने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया लेकिन बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


व्यारमा नदी में डूबे किशोर का मिला शव
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यारमा में नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन रविवार को एसडीआरएफ टीम ने खोज लिया। जानकारी के अनुसार कनोजिया गांव निवासी अज्जू पिता तुलसी आदिवासी (8) शनिवार को नदी में डूब गया था और गहराई होने के कारण मिल नहीं पाया था। रविवार को एसडीआरएफ की टीम नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन कर शव को खोज लिया और नदी से बाहर निकाला। पटेरा पुलिस ने बच्च के शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed