{"_id":"64f8692b87fb948d850e55a7","slug":"in-damoh-youths-brutally-beat-a-disabled-shepherd-with-sticks-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: खेत में भैंस घुसी तो दिव्यांग चरवाहे को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, चार पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: खेत में भैंस घुसी तो दिव्यांग चरवाहे को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, चार पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार
Wed, 06 Sep 2023 05:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 06 Sep 2023 05:27 PM IST
सार
आरोपियों के खेत में भैंस घुस गई और जब तक दिव्यांग युवक भैंसों को खेत से बाहर निकालता उन्होंने लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट में घायल पीड़ित युवक के पीठ पर बने निशान।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के दलपतपुरा गांव में एक दिव्यांग चरवाहे के साथ चार युवकों ने लाठी, डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से उसकी पूरी पीठ पर चोटों के निशान पड़ गए। पीड़ित को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं, पुलिस ने मुलाहिजा कराने के बाद चारों आरोपियों पर मामला दर्ज किया और दो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बता दें कि दिव्यांग उदा पिता दल्ला बंजारा निवासी दलपतपुरा 40 वर्ष पैर से दिव्यांग है और भैंस चराने का काम करता है। मंगलवार शाम आरोपियों के खेत में भैंस घुस गई और जब तक दिव्यांग युवक भैंसों को खेत से बाहर निकालता उन्होंने लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। घायल को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल भेजा गया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया की दिव्यांग युवक की शिकायत पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया और अन्य दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन
