फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Hundreds of youth including Damoh Youth Congress City President took membership of BJP

MP News: दमोह में कांग्रेस को झटका, युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष समेत सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल

Sun, 21 Apr 2024 10:49 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2024 10:49 AM IST
सार

जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभांवित हो रहा है। भाजपा के राष्ट्र प्रथम और विकसित भारत संकल्प अभियान से प्रभावित होकर युवा भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

विज्ञापन
Hundreds of youth including Damoh Youth Congress City President took membership of BJP
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह लोकसभा सीट पर मतदान से पहले कांग्रेस को फिर एक झटका लगा है। युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आयुष दुबे ने अपने साथियों समेत शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेसियों के द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने पर प्रीतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमोह आगमन के बाद भाजपा की सदस्यता लेने की होड़ मची है। विकसित भारत में युवाओं का भविष्य निहित है, इसलिए वह भाजपा से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा ज्वॉइन करने वालों को जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आयुष दुबे, शशांक मिश्रा, मयंक दुबे समेत सैकड़ों लोग युवा रहे।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभांवित हो रहा है। युवाओं के लिए नवीन उद्योग और व्यवसाय के लिए भी योजनाएं संचालित है। भाजपा के राष्ट्र प्रथम और विकसित भारत संकल्प अभियान से प्रभावित होकर युवा भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। विकसित भारत में ही युवाओं का सुनहरा भविष्य निहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले कांग्रेस की जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे ने अपने पति के साथ भाजपा का दामन थामा था और उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रंजिता पटेल ने अपने पति गौरभ पटेल के साथ भोपाल में भाजपा की सदस्यता ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed