फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Hotel like facilities will be available at the railway station for Rs 140

Damoh News: रेलवे स्टेशन पर होटल जैसी सुविधा,140 रुपये में मिलेगा कमरा, जानें किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Fri, 21 Feb 2025 01:37 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 01:37 PM IST
सार

यह रिटायरिंग रूम आईआरसीटीसी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं और इनमें एसी व नॉन-एसी दोनों तरह के कमरे उपलब्ध हैं। यात्री अपनी जरूरत के अनुसार सिंगल, डबल या डॉरमेट्री रूम बुक कर सकते हैं, जिनकी न्यूनतम अवधि 1 घंटे से अधिकतम 48 घंटे तक की होगी।

विज्ञापन
Damoh News: Hotel like facilities will be available at the railway station for Rs 140
रेलवे स्टेशन पर बने रूम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए होटल जैसी नई सुविधा शुरू हुई है। अब यहां आने वाले वाले यात्रियों को रुकने शहर के होटलों पर नहीं जाना होगा, बल्कि उन्हें स्टेशन पर ही होटल की तरह रूम उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल रेलवे द्वारा दमोह रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम की सुविधा शुरू कर दी है। इसको रेलवे के नए कंट्रोल रूम के बाजू से पुराने फूड प्लाजा की जगह पर बनाया गया है। इसके संचालन की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी द्वारा की जा रही है। यहां पर बेहद किफायती दरों पर कमरे उपलब्ध हैं। यात्री महज 140 रुपये में होटल जैसा कमरा बुक कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा केवल रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को ही प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


खास बात है कि ये कमरे एसी और नॉन एसी दोनों कैटेगिरी में हैं और सभी जरूरी सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इनमें सिंगल, डबल और डॉरमेट्री रूम भी उपलब्ध हैं। इनमें रुकने की न्यूनतम अवधि एक घंटा से अधिकतम 48 घंटे होती है। प्रति घंटे के हिसाब से बुकिंग भी केवल कुछ स्टेशनों पर है। किराया आपकी पसंद और ठहरने की अवधि के अनुसार बढ़ सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर बने रूम


इन कमरों को आप घंटे या दिन और रात भर के लिए बुक करा सकते हैं। पूरी रात के लिए रूम बुक करने पर यात्रियों को 140 रुपये से लेकर 700 रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है। एसी डोरमिटोरिक्स 2 बेड का 3 घंटे का किराया 140 रुपये और 6 घंटे का किराया 160, 9 घंटे का 250 एवं 12 घंटे का किराया 280 रुपये निर्धारित है। इसी तरह डीलक्स रूम एसी का किराया तीन घंटे के लिए 400 रुपये और 6 घंटे के लिए 600 रुपये निर्धारित हैं। इसके अलावा 12 घंटे, 24 घंटे एवं 48 घंटों के लिए अलग-अलग किराया निर्धारित हैं।

ऑनलाइन बुक करा सकते हैं रूम
यदि आप ट्रेन से यात्रा के दौरान रिटायरिंग रूम में ठहरना चाहते हैं तो आसानी से इन कमरों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें। यहां मौजूद डैशबोर्ड पर माई बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें। रिटायरिंग रूम का ऑप्शन टिकट बुकिंग के नीचे की ओर दिखेगा। पीएनआर नंबर भरने के बाद सर्च बटन दबाएं। इसके बाद व्यक्तिगत विवरण और यात्रा से जुड़ी जानकारी भरें। इसके बाद पेमेंट करने पर रूम बुक हो जाएगा। स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार जैन का कहना है कि स्टेशन पर रिटायरिंग रूम की सुविधा शुरू हो गई है। यह सुविधा केवल रिजर्वेशन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed