फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Heat broke the record in Damoh in Hindi news

Weather News: दमोह में गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड; 44.08 डिग्री पहुंचा तापमान, मंगलवार रहा सबसे गर्म दिन

Tue, 07 May 2024 07:05 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2024 07:05 PM IST
सार

Damoh: दमोह में गर्मी ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड दिए। मंगलवार को साल का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम अधिकतम तापमान 44.08  डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 27.06  डिग्री रहा।

विज्ञापन
Heat broke the record in Damoh in Hindi news
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह में गर्मी ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड दिए और मंगलवार को साल का सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.08 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 27.06 डिग्री रहा। जबकि इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज हुआ था। दोपहर में ही इस बात का अंदेशा लगाया जाने लगा था, जब सूरज आग उगल रहा था और धूप इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी सोच रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे शहर के अधिकांश चौराहों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम दिखाई दी। यह अभी तक का सबसे अधिक तापमान है और जिस तरह से धूप हो रही है उसे देखकर यही लगता है कि आने वाले दिनों में मौसम और अधिक तपेगा। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है और मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी तापमान में और अधिक वृद्धि दर्ज की जाएगी। कुछ समय के लिए बादल जरूर छाएंगे, लेकिन धूप काफी तेज निकलेगी।
विज्ञापन


धूप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब अस्पताल चौराहे पर जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही थी। उस दौरान कुछ ही देर में अधिकारी कार्रवाई कर वापस हो गए थे। लोग धूप से बचने अपने सिर पर तौलिया डालकर चल रहे थे और ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में यह रहा तापमान

एक मई
39.00

दो मई
38.02

तीन मई
40.05

चार मई
41.06

पांच मई
41.06

छह मई
43.00

सात मई
44.08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed