फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Grenade burst in hand while burning beedi in Damoh, paw separated, referred to Jabalpur for treatment.

MP News: दमोह में बीड़ी जलाते समय हाथ में फटा हथगोला, अलग हुआ पंजा, इलाज के लिए जबलपुर रैफर

Mon, 02 Oct 2023 07:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 02 Oct 2023 07:41 PM IST
सार

दमोह में सूअर मारने के हथगोले से पंजा ही अलग हो गया। जो व्यक्ति सूअर मारने के लिए हथगोला ले जा रहा था, उसने बीड़ी जलाई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। 
 

विज्ञापन
Grenade burst in hand while burning beedi in Damoh, paw separated, referred to Jabalpur for treatment.
हथगोले से घायल शख्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के बटियागढ़ में रविवार शाम एक व्यक्ति के हाथ में बीड़ी जलाते समय हथगोला फट गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे जबलपुर रैफर किया गया है। घायल का पंजा हाथ से अलग हो गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बटियागढ़ निवासी ठाकुरदास पटेल, 45 वर्ष, सूअर मारने का हथगोला लिए था। इसी दौरान वह बीड़ी पी रहा था। हथगोला हाथ में ही फट गया। वह गंभीर घायल हो गया। हादसे में उसके दाहिने हाथ का पंजा अलग हो गया। उसके सीने में भी चोट आई है। धमाके की आवाज सुनकर परिजन घायल के पास पहुंचे और किसी तरह हाथ में तौलिया बांधकर जिला अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर जबलपुर रैफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्लोजिव बम जिसे हथगोला कहते हैं, उसे खुले में फेंका जाता है। जानवर उसे खाने की चीज समझकर खाते हैं और उसका शिकार हो जाते हैं। तब उन्हें पकड़ लिया जाता है। इसका सबसे ज्यादा उपयोग वह किसान करते हैं, जहां जंगली सूअर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed