फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Girl jumps from moving bike

Damoh News: चलती बाइक से कूदी ओडिशा की युवती, सिर में आई चोट, अस्पताल में बोली- जबरन शादी कराने ले जा रहे थे

Fri, 21 Mar 2025 03:23 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 03:23 PM IST
सार

घायल युवती को बयान के बाद महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Girl jumps from moving bike
पीड़ित युवती

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह सागर स्टेट हाईवे पर सागर नाका चौकी अंतर्गत गुरुवार की रात एक युवती चलती हुई बाइक से कूद गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, स्थानीय लोगों के उसे इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में हुई पूछताछ में युवती ने बताया कि वह ओडिशा की रहने वाली है और अपने रिश्तेदारी में दमोह आई है। उसे बाइक से जबरन शादी के लिए ले जाया जा रहा था, ऐसे में वह  बाइक से कूद गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला
विज्ञापन


घायल युवती संतोषी पटेल ने बताया कि उसके रिश्तेदार दमोह के बालाकोट में रहते हैं। वह उनके यहां शादी के संबंध में आई थी। जिस जगह रिश्ता तय कराया जा रहा था वह लड़का उसे पसंद नहीं था। ऐसे में यह लोग कहीं और उसकी शादी करने के लिए जबरदस्ती बाइक पर ले जा रहे थे। युवती ने बताया कि जो महिला उसे शादी के लिए ले जा रही थी उसका कहना था कि अगर, उसकी बात नहीं मानी तो वह कुछ भी करेगी। ऐसे में सागर नाका के पास वह  चलती बाइक से कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवती को ले जाने वाली महिला जबलपुर नाका चौकी के बालाकोट भीलमपुर निवासी श्यामू सिंह ने बताया की युवती उसकी बहू की रिश्तेदार है। वह शादी करने के लिए ओडिसा से यहां आई थी, लेकिन जब उसे रिश्ता पसंद नहीं आया तो वह लोग उसे वापस ओडिसा भेजने के लिए ले जा रहे थे। 

ये भी पढ़ें: विधानसभा में फाग उत्सव, सीएम यादव ने विजयवर्गीय के साथ गाया गाना, जमकर थिरके मंत्री और विधायक

हालांकि, युवती ने महिला के सामने ही इस बात का खुलासा कर दिया कि वह झूठ बोल रही है। इसके बाद युवती को जिला अस्पताल पुलिस चौकी ले जाया गया और फिर वहां महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। अब पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। 

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed