फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Female jail guard dies due to electric shock

Damoh News: महिला जेल प्रहरी की करंट से मौत, पति की मौत पर मिली थी अनुकंपा नियुक्ति, अकेला बचा सात वर्षीय बेटा

Sat, 15 Mar 2025 02:38 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 15 Mar 2025 02:38 PM IST
सार

महिला जेल प्रहरी को पति की मृत्यु के बाद सात साल पहले अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। अब उनकी मौत के बाद उनका सात वर्षीय बेटा रुद्रांश तिवारी बचा है, उसके दादा-दादी भी जीवित नहीं हैं।

विज्ञापन
Female jail guard dies due to electric shock
महिला जेल प्रहरी नम्रता तिवारी

विस्तार

दमोह जिले की हटा उपजेल में पदस्थ महिला जेल प्रहरी की शनिवार सुबह शासकीय आवास पर करंट लगने से मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी जेलर नागेंद्र सिंह को मिली, वे तुरंत अन्य जेल प्रहरियों के साथ महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला जेल प्रहरी को उनके पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। इस घटना के बाद हटा उपजेल में शोक का माहौल है।  

विज्ञापन


हटा उपजेल के जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि महिला जेल प्रहरी नम्रता तिवारी शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए तैयार हो रही थीं। इसी दौरान उन्होंने बोर्ड का बटन चालू किया तो करंट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। पास में रहने वाले जेल प्रहरी पुष्पेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद महिला प्रहरी को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: होली पर 40 के करीब पहुंचा पारा,मार्च में 4 दिन लू का अलर्ट, ज्यादा तपेंगे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर

विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल का बेटा अनाथ
महिला जेल प्रहरी को पति की मृत्यु के बाद सात साल पहले अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। इस हादसे के बाद उनका सात वर्षीय बेटा रुद्रांश तिवारी अकेला हो गया, उसके दादा-दादी भी जीवित नहीं हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोग दमोह से हटा पहुंच चुके हैं। अब रुद्रांश अपने नाना-नानी के साथ रहेगा।


ये भी पढ़ें: टमाटर के दाम हुए औंधे मुंह गिरे! किसानों को बड़ा नुकसान

सम्मानपूर्वक दी गई अंतिम सलामी
महिला जेल प्रहरी का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद हटा उपजेल लाया गया, जहां एसडीएम राकेश मरकाम, तहसीलदार प्रवीन त्रिपाठी, जेल अधीक्षक नागेंद्र चौधरी, सीबीएमओ डॉक्टर उमाशंकर पटेल और जेल स्टाफ ने सलामी देकर दिवंगत प्रहरी को अंतिम सम्मान दिया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए दमोह रवाना किया गया।
 

महिला जेल प्रहरी नम्रता तिवारी

जेल प्रहरी नम्रता तिवारी


मंत्री को जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed