{"_id":"65b634612e9d093f920af073","slug":"elderly-man-injured-by-stabbing-him-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे बाप रे: सालों ने जीजा के पिता को मारे चाकू, बुजुर्ग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे बाप रे: सालों ने जीजा के पिता को मारे चाकू, बुजुर्ग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Sun, 28 Jan 2024 04:32 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:32 PM IST
सार
Damoh: दमोह जिले के हिंडोरिया नगर पंचायत में रहने वाले एक बुजुर्ग पर उसके बेटे के सालों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घायल बुजुर्ग चंद्रशेखर कछवाहा 56 ने बताया कि आरोपी मेरे बेटे के साले हैं। आरोपियों की 2 बहनों का विवाह हिंडोरिया में हुआ है, जिनमें से एक बहन की शादी मेरे घर पर हुई है और एक पड़ोस में है। करीब साल भर पहले एक विवाह समारोह में मेरे बेटे का विवाद दोनों सालों से हो गया था।
विज्ञापन
आरोपियों ने आकर हमला कर दिया
शनिवार रात मेरे बेटे के साले सोमेश और शिवा अपनी बहन को लेकर पड़ोस में अपने दूसरे जीजा पवन के यहां गए थे। तभी मेरे बेटे ने उन्हें देख लिया। उन लोगों के बीच विवाद चल रहा था। मेरा बेटा गुस्से में आकर झगड़ने के लिए जा रहा था तो मैंने उसे रोक दिया, लेकिन आरोपियों ने आकर हमला कर दिया। मैं बीच बचाव कर रहा था इसी दौरान शिवा और सोमेश ने मुझ पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया की धारदार हथियार से दो घाव है बुजुर्ग को जबलपुर रेफर करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
