फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Dumper hits bike riders returning after having food from Dhaba on Damoh Chhatarpur road, one dead

Damoh News: दमोह-छतरपुर मार्ग पर ढाबे में भोजन कर लौट रहे बाइक सवारों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 09 Apr 2024 04:06 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2024 04:06 PM IST
सार

दमोह-छतरपुर मार्ग पर ढाबे में भोजन कर लौट रहे बाइक सवारों को एक डम्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक की मौत हो गई। दो अब भी गंभीर बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Dumper hits bike riders returning after having food from Dhaba on Damoh Chhatarpur road, one dead
अस्पताल में इलाजरत घायल

विस्तार

दमोह छतरपुर मार्ग पर सोमवार रात ढाबे से भोजन कर लौट रहे बुलेट सवार तीन युवकों को बटियागढ़ के पास अज्ञात डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना दमोह बटियागढ़ बाईपास पर हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुलेट सवार नरेश पिता बलराम लोधी 25 निवासी हिंगवानी, गणेश पिता नाथू सिंह निवासी बसिया और उनका एक दोस्त ढाबे से खाना खाकर बटियागढ़ से दमोह मार्ग की ओर जा रहे थे। बायपास के पास दमोह की ओर से आ रहे डंपर चालक ने बुलेट सवार युवकों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 108 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतियागड़ लाया गया। जहां घायल नरेश सिंह लोधी को डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। एक घायल गणेश सिंह की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीसरे युवक का इलाज बटियागड़ में चल रहा है। पुलिस ने मोके पर पहुच कर मामले की जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed