फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Dogs were attacking black deer, villagers saved their lives and handed them over to the forest department.

Damoh News: कुत्ते कर रहे थे काले हिरण पर हमला, ग्रामीणों ने जान बचाकर उसे वन विभाग को सौंपा

Tue, 09 Jul 2024 03:30 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:30 PM IST
सार

दमोह में कुत्ते काले हिरण का शिकार करने की फिराक में थे। ग्रामीणों ने हिरण की जान बचाई और उसे वन विभाग को सौंप दिया।  

विज्ञापन
Dogs were attacking black deer, villagers saved their lives and handed them over to the forest department.
हिरण की देखरेख करते ग्रामीण

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के भौरांसा गांव में ग्रामीणों ने काले हिरण को कुत्तों के हमले से बचा लिया। उसे वन विभाग को सौंप दिया। हिरण घायल हो गया है। उसका डॉक्टर इलाज कर रेह हैं। मामला सोमवार रात का है। 

विज्ञापन


सोमवार रात काला हिरण जंगल से निकलकर भौरांसा गांव के पास पहुंच गया था। वहां घूम रहे आवारा कुत्तों ने हिरण को देख लिया। उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। उसका शिकार करने की कोशिश की। गांव के लोगों ने जब काले हिरण के पीछे कुत्तों का झुंड देखा तो उन्होंने पहले आवारा कुत्तों को वहां से भगाया। उसके बाद हिरण को पकड़ लिया। इस दौरान काला हिरण घायल हो गया था। इस कारण ठीक से भाग नहीं पा रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी। बाद में वन विभाग के कर्मचारी हिरण को साथ लेकर गए और इलाज करने के बाद मंगलवार सुबह जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


दमोह जिले में चारों तरफ जंगल है, जहां बड़ी संख्या में जंगली जानवर हैं। खास तौर पर हिरण की संख्या काफी अधिक है। बारिश के मौसम में खेतों में खाने-पीने के चक्कर में हिरन के झुंड गांव तक पहुंच जाते हैं। यदि कोई भटक जाए तो वह गांव में घुस जाता है। कुछ दिन पहले ही कलेक्टर ने भी खेतों में हिरणों के झुंड को देखकर अपने मोबाइल में उनके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। काला हिरण विलुप्त प्रजाति का हिरण है। इस वजह से उसका संरक्षण भी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed