{"_id":"662606bdb8334103a50989be","slug":"death-due-to-lightning-falling-on-an-old-man-bathing-in-the-river-in-murach-village-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मुराछ गांव में नदी में नहा रहे वृद्ध पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत, गाय भी हुई मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मुराछ गांव में नदी में नहा रहे वृद्ध पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत, गाय भी हुई मृत
Mon, 22 Apr 2024 12:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:12 PM IST
सार
Damoh News: दमोह जिले के मुराछ गांव में सोमवार सुबह नदी में नहा रहे 80 वर्षीय वृद्ध पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी नदी में ही मौत हो गई। पास ही खड़ी एक गाय की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कुछ देर बाद शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोमवार सुबह दमोह जिले में अचानक मौसम परिवर्तित हो गया और अनेक स्थानों पर बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली के कड़कने की घटनाएं भी सामने आई। हटा और मडियादो क्षेत्र में कुछ देर बारिश हुई तो वहीं दमोह में हल्की फुहार गिरने के बाद धूप निकल आई।
विज्ञापन
इसी तरह हटा के गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुराछ गांव के पास से निकली सुनार नदी में सुबह 8 बजे आकाशीय बिजली गिरी जो नदी में नहा रहे मुराछ निवासी 80 वर्षीय रमई व्यास पर गिरी। आकाशीय बिजली गिरने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। वृद्ध को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल पाया और वहीं उसकी मौत हो गई। समीप ही खड़ी एक गाय भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और उसकी भी मौत हो गई। तत्काल ग्रामीण नदी पर पहुंचे और मृतक के शव को किनारे किया और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
गैसाबाद थाना प्रभारी विकास चौहान के निर्देश पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिछले 15 दिन के अंदर आकाशीय बिजली गिरने से यह दसवीं मौत है। पिछले कई दिनों से मौसम बदला हुआ है और बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
