फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Dead body of a youth found on railway track, suspected to be a suicide due to debt

Damoh News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका, रात में घर से निकला था

Fri, 28 Feb 2025 08:50 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on railway track, suspected to be a suicide due to debt
युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 32 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार सुबह धरमपुरा रेलवे ट्रैक पर मिला। पास ही पड़े मोबाइल से गैंगमैन ने एक नंबर पर फोन लगाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक द्वारा कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, धरमपुरा रेलवे ट्रैक पर पिलर नंबर 1129 के पास शुक्रवार सुबह युवक का शव मिला। मृतक की पहचान जबलपुर नाका निवासी राहुल पिता पुरुषोत्तम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह गुरुवार रात 10 बजे घर से निकला था। रेलवे ट्रैक की नियमित जांच के दौरान गैंगमैन को शव पड़ा दिखा और पास में ही एक बंद मोबाइल फोन मिला। गैंगमैन ने मोबाइल चालू किया और उसमें आए मिस कॉल में से एक नंबर पर फोन लगाया। कॉल मृतक के भतीजे गोपाल को लगा। गोपाल मौके पर पहुंचा और शव की पहचान अपने चाचा के रूप में की। इसके बाद उसने अन्य परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका
सूचना पर कोतवाली थाना के एएसआई राकेश पाठक जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के एक साथी ने बताया कि राहुल ने रात 11 बजे मिलन सेठ से लिए गए कर्ज की बात की थी।  मृतक स्टेशन चौराहे पर गुप्ता लॉज के सामने 'शारदा बैल्डिंग' के नाम से दुकान संचालित करता था। पुलिस के अनुसार, माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को नहीं थी कर्ज की जानकारी
प्रारंभिक जांच में कर्ज के दबाव में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है, क्योंकि राहुल खुशमिजाज था और उसके ऊपर किसी का कर्ज था, यह बात उन्हें भी नहीं पता थी। बेटे की इस तरह मौत से परिवार स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed