फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Woman drank pesticide after being insulted, died during treatment

Damoh News: कीटनाशक पीने से महिला की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर की कार्रवाई की मांग, जानें मामला

Tue, 12 Nov 2024 09:40 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2024 09:40 AM IST
सार

एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन और नायब तहसीलदार मडियादो शिवराम चढ़ार ने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को सड़क से हटाया गया और पुलिस की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Damoh Woman drank pesticide after being insulted, died during treatment
प्रदर्शन करते परिजन

विस्तार

दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपमानित होने पर कीटनाशक का पी लिया, सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हटा-रजपुरा मार्ग पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन माने और तीन घंटे बाद जाम हटाया गया।

विज्ञापन


मामला रजपुरा थाना क्षेत्र के दमोतीपुरा पनारी गांव का है, जहां चंदा लोधी ने कीटनाशक का सेवन किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की बेटी कल्पना ने बताया कि उसकी मां चंदा लोधी को 5 नवंबर को गोमती यादव कार्तिक स्नान के लिए तालाब पर ले गई थीं। वहां, संजू यादव भी आ गया, इस दौरान गोमती ने सभी के सामने मां का अपमान किया और मारपीट की। इससे आहत होकर मां ने उसी दिन घर लौटकर कीटनाशक पी लिया। इलाज के लिए जबलपुर ले जाने के बाद सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि महिला के साथ हुई मारपीट की शिकायत करने के लिए वे दो दिन तक थाने गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को अंतिम संस्कार के लिए जाते समय संजू यादव ने मृतक महिला की बड़ी बहन पार्वती को पत्थर मार दिया। इससे परिजनों में नाराजगी और बढ़ गई और वे शव को सड़क पर रखकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन और नायब तहसीलदार मडियादो शिवराम चढ़ार ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को सड़क से हटाया गया और पुलिस की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।


बताया गया है कि पनारी गांव के पास एक स्थान पर अवैध रेत रखी है, जिसकी निगरानी मृतक महिला का पति दयाल लोधी करता था। आरोपी संजू यादव वहां से रेत उठाता था, जिससे दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। बताया गया कि रेत का भंडारण अवैध है। हटा एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन ने बताया कि महिला चंदा बाई लोधी ने कीटनाशक का सेवन किया था। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed