फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: When he did not get selected in the army he started keeping the idol of Bharat Mata during navratri

Navratri 2023: अनोखा देशभक्त! सेना में नहीं हुआ चयन तो नवरात्रि में रखने लगे भारत माता की प्रतिमा

Tue, 17 Oct 2023 10:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 10:15 AM IST
सार

Navratri 2023: देश भर में नवरात्रि के मौके पर देवी की मां प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं, लेकिन दमोह में एक युवा देशभक्ति की भावना जागने के लिए बीते 36 वर्ष से भारत माता की प्रतिमा स्थापित कर रहा है।

विज्ञापन
Damoh: When he did not get selected in the army he started keeping the idol of Bharat Mata during navratri
भारत माता की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में देश प्रेम की अलख जगा रहा एक युवक सेना में भर्ती होना चाहता था, लेकिन जब ये सपना पूरा नहीं हुआ तो उसने शारदीय नवरात्रि में भारत माता की प्रतिमा स्थापित करना और कई प्रकार की मिसाइल बनाकर उनकी झांकी निकालनी भी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बता दें, दमोह के पुराना थाना निवासी दीपक साहू का सपना सेना में भर्ती होने का था जो पूरा नहीं हुआ तो वे पिछले 36 साल से लोगों में देश प्रेम की भावना जगाने का काम कर रहे हैं। शारदीय नवरात्रि पर लोग मां दुर्गा की स्थापना करते हैं, मगर दीपक साहू भारत माता की झांकी की स्थापना करते हैं। क्वार की नवरात्रि में दशहरा चल समारोह निकलता है। उसमें साहू भारत का स्वदेशी सैन्य पराक्रम दिखाने और लोगों को देश के प्रति जागरूक करने के लिए झांकी निकालते हैं। साहू स्वयं की राशि से स्वदेशी सैन्य पराक्रम के हथियारों की झांकी बनवाते हैं और उनका प्रदर्शन करने के लिए निकालते हैं।
विज्ञापन


शासकीय सेवा में है यह देश प्रेमी युवक
भू-अभिलेख विभाग में पदस्थ मानचित्रकार व अनुलेखन दीपक साहू ने बताया कि वे सेना में जाना चाहते थे। चयन होने के बाद चरित्र प्रमाण पत्र न बनने से वे ज्वाइन नहीं कर पाए, लेकिन देश भक्ति में कोई कमी नहीं होने दी। साहू इमलाई गांव में हर नवरात्रि पर नवदुर्गा मां की जगह भारत माता की करीब 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करते हैं। इमलाई में भारत माता चबूतरा के पास साहू अब तक आकाश मिसाइल, अर्जुन टैंक, फाइटर प्लेन मिग 20, पृथ्वी मिसाइल, ब्रह्मोस, अग्नि, त्रिशूल सहित अनेक मिसाइल तैयार करके उनके झांकी निकाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक साहू ने बताया कि 1982 में वे हॉकी खेलने के लिए इमलाई जाते थे, वहां पर कुछ लोगों ने बताया कि यहां पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती है। आसपास के लोगों से कारण जाना तो पता चला कि यहां पर जो प्रतिमा स्थापित करता है उस की मौत हो जाती है। साहू ने खिलाड़ियों के साथ निर्णय लिया कि यहां पर मां दुर्गा की झांकी न रखकर उनकी जगह भारत माता की झांकी जमाई जाए। 1992 से ही लगातार भारत माता की झांकी ही स्थापित की जाती है जो पूरे जिले में चर्चित है और लोग ऐसे देश प्रेमी युवा की काफी तारीफ भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed