फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh symbolic doctor strike, OPD started on the instructions of Collector

Damoh News: दमोह में प्रतीकात्मक रही डॉक्टरों की हड़ताल, कलेक्टर के निर्देश पर बंद नहीं हुई ओपीडी

Sat, 17 Aug 2024 03:13 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल दमोह में बेअसर ही रही। प्रशासन की समझाइश के बाद डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया, वह लेकिन प्रतीकात्मक ही रहा। अस्पताल में व्यवस्थाएं सुचारू ढंग से चलती रही। ओपीडी पर हड़ताल का कोई असर नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Damoh symbolic doctor strike, OPD started on the instructions of Collector
मरीजों का दी जा रही दवा।

विस्तार

देशव्यापी डॉक्टर हड़ताल के तहत दमोह में सरकारी और निजी डॉक्टरों ने प्रतीकात्मक हड़ताल की, लेकिन ओपीडी में मरीजों का इलाज जारी रखा गया। शनिवार को 24 घंटे की हड़ताल की चेतावनी दी गई थी, जिसमें जिला अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल थे। हालांकि, दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश के बाद, अस्पताल के डॉक्टरों ने मात्र 3 घंटे का प्रतीकात्मक विरोध जताया और इस दौरान भी ओपीडी चालू रही।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में जिले भर से सैकड़ों मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे। हड़ताल की खबर जिले में फैलने के बावजूद, अस्पताल की ओपीडी सुबह समय से ही शुरू हो गई और मरीजों का इलाज किया गया। सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय ने बताया कि विरोध प्रतीकात्मक था और ओपीडी चालू रखी गई, जिससे मरीजों का इलाज निर्बाध रूप से जारी रहा। दमोह एसडीएम आरएल बागरी ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए बताया कि सभी डॉक्टरों से बात कर ली गई थी। विरोध प्रदर्शन किया गया, लेकिन वह केवल प्रतीकात्मक था। अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और कहीं कोई अव्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed