फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Two youths riding a bike returning from a wedding ceremony were hit by an unknown vehicle, both died.

Damoh: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Mon, 11 Mar 2024 03:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 03:42 PM IST
सार

दमोह में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और शादी समारोह से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Damoh: Two youths riding a bike returning from a wedding ceremony were hit by an unknown vehicle, both died.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत पावर ग्रिड के समीप रविवार रात बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है मृतक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पथरिया थाना के सेमरा हजारी गांव निवासी दीपेंद्र पिता प्रकाश सिंह राजपूत (25) तथा निशांत पिता तेज सिंह राजपूत (21) दोनों देहात थाना के सिहोरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे और रात को वापस लौट रहे थे। पावर ग्रिड के समीप इनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने डायल 100 और 108 वाहन को सूचना दी। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाकर परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी राघवेंद्र बागरी ने बताया कि सेमरा हजारी गांव निवासी दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं जो किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। उधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed