{"_id":"6504904becc0b93f7a05e9a3","slug":"damoh-two-youths-riding-a-bike-died-in-a-collision-with-a-scorpio-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, टक्कर मारकर भाग रहे वाहन को लोगों ने पीछा कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, टक्कर मारकर भाग रहे वाहन को लोगों ने पीछा कर पकड़ा
Fri, 15 Sep 2023 10:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 15 Sep 2023 10:41 PM IST
सार
दमोह में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उनकी बाइक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोगों ने पीछा कर स्कॉर्पियो वाले को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह के मडियादो में नए थाना भवन के आगे टेडी नीम के पास शुक्रवार दोपहर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे कियोस्क बैंक संचालक दो युवकों की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक बल्लू चौदहा 40 वर्षीय निवासी मडियादो और अनिल दुबे (36) निवासी वर्धा कियोस्क बैंक का संचालन करते थे। जो बैंक के काम से शुक्रवार को हटा गए थे। लौटते समय यह घटना हो गई।
स्कॉर्पियो चालक घटनास्थल से भाग गया, लेकिन मौके से निकल रहे लोगों ने पीछा कर उदयपुरा और सकोर के बीच उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना वायरल होने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों युवकों को डायल 100 की मदद से हटा अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया कि दोनों मृतकों का पीएम कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया है।