Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Two Relatives Arrested Over Alleged Abuse of Minor; Court Sends Both to Jail

दमोह: रिश्ते के जीजा और मौसेरे भाई ने नाबालिग से किया दुराचार, हिरासत में आरोपी, कोर्ट ने जेल भेजा

Tue, 03 Nov 2026 03:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 03:51 PM IST
सार

रिश्ते के जीजा और मौसेरे भाई पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुराचार करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Damoh: Two Relatives Arrested Over Alleged Abuse of Minor; Court Sends Both to Jail
दुष्कर्म

विस्तार

जिले के देहात थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुराचार का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके रिश्ते के जीजा और मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुराचार करने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने सोमवार रात मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने अपने रिश्ते के जीजा और मौसेरे भाई पर बहला-फुसलाकर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया था। नाबालिग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। इस टीम में नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी और जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed