फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Two crocodiles were seen in the Guraiya river, villagers are in panic

Damoh News: दमोह की गुरैया नदी में दो मगरमच्छ, कभी खेतों में तो कभी नदी किनारे सेंक रहे धूप, डर रहे ग्रामीण

Fri, 06 Dec 2024 07:22 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 07:22 PM IST
सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बुड़ेला गांव में स्थित गुरैया नदी में दो मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ये मगरमच्छ नदी से बाहर आकर खेतों में बैठते हैं, जिससे किसानों और बच्चों को खतरा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इन मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Damoh Two crocodiles were seen in the Guraiya river, villagers are in panic
गौरैया नदी जहां दिखे मगरमच्छ

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बुड़ेला गांव में स्थित गुरैया नदी में हाल ही में दो मगरमच्छ दिखाई दिए हैं, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। अब लोग नदी पर जाना बंद कर चुके हैं, और किसानों को भी चिंता है क्योंकि ये मगरमच्छ कभी नदी से बाहर आकर खेतों में बैठते हैं या धूप सेकते हैं। इससे खेती और मवेशियों के लिए खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

ग्राम बुड़ेला के किसानों का कहना है कि पिछले एक महीने से गुरैया नदी में दो मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। ये मगरमच्छ कभी नदी की सतह पर नजर आते हैं, तो कभी नदी के किनारे या पत्थरों पर बैठते हैं। अब नदी में पर्याप्त पानी है और मगरमच्छ अक्सर धूप लेने के लिए बाहर आते हैं, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों को डर सता रहा है। किसान द्वारिका यादव ने बताया कि पहले बच्चे खेतों की देखरेख के लिए जाते थे, लेकिन अब मगरमच्छों के डर से उन्हें भेजना बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

संजू आदिवासी ने बताया कि दूनाय घाट में भी दो मगरमच्छ आकर रहने लगे हैं। उन्हें डर है कि ये मगरमच्छ कभी खेतों में आकर बैठे सकते हैं, जिससे कोई हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि इन मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, क्योंकि मवेशी भी पानी पीने के लिए आते हैं और मगरमच्छ उनके लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को कुछ बच्चे नदी किनारे गए थे, जहां उन्होंने मगरमच्छ देखे और डरकर भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। किसानों का कहना है कि जब फसल बड़ी होगी, तब खेतों में काम करने वाले लोगों के लिए ये मगरमच्छ खतरे का कारण बन सकते हैं।

डीएफओ ईश्वर जरांडे ने कहा कि वन विभाग को सूचना मिल चुकी है और जल्द ही इन मगरमच्छों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed