फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Three DPT patients found in Patharia and Bansakalan villages, instructions given to health staff

Damoh News: पथरिया व बांसाकलां गांव में मिले डीपीटी के तीन मरीज, स्वास्थ्य अमले को दिए गए निर्देश

Tue, 15 Oct 2024 01:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2024 01:31 PM IST
सार

MP: पथरिया नगर के वार्ड नंबर आठ एवं बांसाकला गांव में डीपीटी डिप्थीरिया (गलघोंटू) बीमारी से प्रभावित तीन मरीज सामने आए हैं। जानकारी लगते ही सोमवार शाम पथरिया सीबीएमओ डॉ. शशिकांत पटेल ने दोनों जगह भ्रमण किया।

विज्ञापन
Three DPT patients found in Patharia and Bansakalan villages, instructions given to health staff
गांव में निरीक्षण करती टीम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले के पथरिया नगर के वार्ड नंबर आठ एवं बांसाकला गांव में डीपीटी डिप्थीरिया (गलघोंटू) बीमारी से प्रभावित तीन मरीज सामने आए हैं। जानकारी लगते ही सोमवार शाम पथरिया सीबीएमओ डॉ. शशिकांत पटेल ने दोनों जगह भ्रमण किया। साथ ही मरीज के परिजनों से जानकारी लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम लगाकर पूरे गांव और वार्ड का सर्वे और कार्य निरीक्षण किया गया। सर्वे के दौरान संभावित मरीजों को दवाई दी गई एवं टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बता दें कि डिप्थीरिया रोग गले के पिछले हिस्से में एक मोटी परत बनाता है। इससे सांस लेने में समस्या, लकवा, दिल का दौरा आने की संभावना बन जाती है। मरीज के चिंहित होने पर सीबीएमओ
विज्ञापन

ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांसाकला और उप स्वास्थ्य केन्द्र नंदरई, बोतराई, केवलारी में आयुष्मान आरोग्य शिविर का अवलोकन कर शिविर में दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहलाता है डीपीटी
डिप्थीरिया (गलघोंटू) इसे डिप्थीरिया-पयूसि स-टिटनेस (डीपीटी) व टिटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) के नाम से जाना जाता है। इसमें बड़ों और बच्चों में काली खांसी और गलघोंटू जैसा रोग हो जाता है। इसे खत्म करने के लिए टीका लगाया जाता है। इस टीके से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह टीका लगाने के बाद इसका असर भी दिखाई देता है। बच्चों में बुखार आना, कमजोरी महसूस होना, जहां टीका लगता है वहां दर्द होना स्वाभाविक है। सीबीएमओ डॉक्टर पटेल ने बताया कि तीन मरीज अभी तक सामने आए हैं। जिनका इलाज चालू हो गया है ऐसे में अब संक्रमण नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed