{"_id":"662542d324b9b2d4e00e506d","slug":"damoh-three-biers-lifted-simultaneously-two-children-along-with-their-father-died-in-a-road-accident-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: एक साथ उठी तीन अर्थी तो छलके आंसू, पिता के साथ दो मासूम बच्चों की सड़क हादसे में हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: एक साथ उठी तीन अर्थी तो छलके आंसू, पिता के साथ दो मासूम बच्चों की सड़क हादसे में हुई थी मौत
Sun, 21 Apr 2024 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:16 PM IST
सार
दमोह में एक दिन पहले सड़क हादसे का शिकार हुए पिता और दो बेटों की अर्थियां एक साथ निकलीं। देखने वाले की आंखें नम हो गईं। वहीं मां और एक बेटी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
रजपुरा थाना क्षेत्र में एक ही घर से तीन अर्थियां एकसाथ निकलीं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की शनिवार को छतरपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मरने वालों में पिता सहित दो बच्चे शामिल हैं। रविवार को एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो ग्रामीणों के आंसू छलक आए। इस हादसे में पत्नी और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज जिला अस्पताल छतरपुर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रजपुरा थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव निवासी दशरथ अहिरवार (36) अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बाइक से छतरपुर जिले के किसी धार्मिक स्थल पर शनिवार को गए थे। जहां से लौटते समय दरगुवां तिराहे के पास हीरापुर रोड पर अज्ञात ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मार दी गई। इसमें पिता दशरथ और सात वर्षीय बेटा आयुष की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चार साल की बेटी अंशिका की मौत हो गई। इसके अलावा इस घटना में घायल पत्नी दिव्या और एक बच्ची आरुषि गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल छतरपुर में जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है।
इस घटना की सूचना फैलने के बाद पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह पिता और दोनों बच्चों की अर्थी एक साथ मुक्तिधाम पहुंची तो पूरा गांव रो पड़ा। मासूम बच्चों की अर्थी देखकर हर व्यक्ति की आंखें नम थीं।