फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh They entered the house and beat up the railway canteen vendors and also took away their goods

Damoh News: रेलवे कैंटीन के वेंडरों के साथ घर में घुसकर मारपीट, सामान भी ले गए आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 23 Nov 2024 04:32 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 23 Nov 2024 04:32 PM IST
सार

कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि वेंडर का काम करने वाले चार लोगों के साथ कुछ व्यक्तियों ने मारपीट की है। शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Damoh They entered the house and beat up the railway canteen vendors and also took away their goods
घायल वेंडर

विस्तार

दमोह जिलो कोतवाली थाना क्षेत्र के मांगज वार्ड पांच लोको में किराए से रहने वाले रेलवे कैंटीन के चार वेंडरों के साथ वार्ड के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी और उनके घर का सामान भी छीन लिया। शुक्रवार रात घायल युवक कोतवाली पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद कोतवाली टीआई आनंद राज ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पीड़ित राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि वह दमोह रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में वेंडर का काम करता है। रात में वह अपने साथी दिनेश पवैया, जितेंद्र सिंह सिकरवार और रोहित भदौरिया के साथ किराए के मकान में सो रहा था। इस दौरान वार्ड में रहने वाले कृष्णा तिवारी अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। सभी ने शराब पी रखी थी, गाली-गलौज करने के बाद उन्होंने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


कृष्णा तिवारी के साथ चिंटू पांडे, नासिर खान और अन्य लोग भी थे। रोहित भदौरिया ने बताया कि आरोपियों ने हमें बुरी तरह पीटा, जिससे मेरी आंख से खून निकल आया। इसके बाद आरोपियों ने जबरन हमारे घर का सामान उठा लिया, जिसमें मोबाइल और 5000 नकद शामिल थे। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है
कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि वेंडर का काम करने वाले चार लोगों के साथ कुछ व्यक्तियों ने बुरी तरह मारपीट की थी। उनकी शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना पूरी होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed