फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The leopard took away the dog's puppy in front of the farmer in Damoh

Damoh: किसान के सामने कुत्ते के पिल्ले को उठा ले गया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण; सैलवाड़ा सर्किल का मामला

Wed, 20 Nov 2024 02:41 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 02:41 PM IST
सार

Damoh: किसान भरत यादव ने बताया कि वह मंगलवार शाम अपने खेत में था। अचानक तेंदुआ आया और उसके कुत्ते के पिल्ले को मुंह में दबाकर भाग गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ बुधवार सुबह भी घूमता रहा।

विज्ञापन
The leopard took away the dog's puppy in front of the farmer in Damoh
तेंदुए के पगमार्क और प्रत्यक्षदर्शी किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तेंदूखेड़ा के जंगल में आए दिन तेंदुआ लोगों के सामने आ जाता है। इस बार तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र की सैलवाड़ा सर्किल से मामला सामने आया है। यहां एक तेंदुआ किसान के सामने एक पिल्ले को मुंह में दबाकर ले गया। किसान के होश उड़ गए। तत्काल घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। एक महीने से तेंदुआ यहां घूम रहा है, जिसे वनकर्मी लकड़बग्घा बता रहे थे।
विज्ञापन


कुत्ते का पिल्ला उठा ले गया
बता दें कि मंगलवार की शाम तेंदुआ सैलवाड़ा से दो किलोमीटर दूर एक खेत में पहुंचा। उस समय खेत में किसान भरत यादव और दो छोटे छोटे कुतिया के पिल्ले थे। तेंदुआ पहुंचा और उसने चुपके से एक पिल्ला मुंह में दबाकर भाग गया। उसी दौरान किसान का लड़का बीच में आ गया, उसको भागते हुए तेंदुए का धक्का लगा और वह गिर गया। बाद में उसने घटना की सूचना अपने परिचित लोगों को दी।
विज्ञापन


सैलवाड़ा निवासी भरत यादव ने बताया कि वह मंगलवार की शाम अपने खेत में था। अचानक तेंदुआ आया और मेरे एक कुत्ते के पिल्ले को मुंह में दबाकर भागा। बीच में मैं आ गया तो मुझे भी धक्का मार दिया। तेंदुआ बुधवार सुबह भी घूमता रहा। इस घटना की जानकारी वन अमले को दी गई। सोनू रजक ने बताया कि तेंदुआ सैलवाड़ा हाईस्कूल से एक किलोमीटर दूर रहता है। नर्सरी के आसपास सुबह शाम लोगों को  दिखा है। मुझे भी चार दिन पहले मुख्य मार्ग पर घर जाते समय दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed