{"_id":"675f8d25cf181286df0eca59","slug":"damoh-the-fear-of-dengue-continues-even-in-the-cold-so-far-in-the-month-of-december-reports-of-4-patients-have-come-positive-the-number-of-patients-has-reached-277-damoh-news-c-1-1-noi1223-2421587-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: डेंगू की दहशत बरकरार, दिसंबर महीने में 4 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव; मरीजों की संख्या 277 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: डेंगू की दहशत बरकरार, दिसंबर महीने में 4 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव; मरीजों की संख्या 277 पहुंची
Mon, 16 Dec 2024 07:57 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 07:57 AM IST
सार
MP: ठंड के सीजन में भी डेंगू की दहशत कम नहीं हुई है। डेंगू के मच्छरों का आतंक बना हुआ है। दिसंबर के 13 दिन में चार मरीजों की ब्लड जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिसके बाद मरीजों की संख्या 277 पहुंच गई।
विज्ञापन
डेंगू का मच्छर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में इस साल ठंड के सीजन में भी डेंगू की दहशत कम नहीं हुई है। कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है, बावजूद डेंगू के मच्छरों का आतंक बना हुआ है। दिसंबर के 13 दिन में चार मरीजों की ब्लड जांच रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। डेंगू पॉजिटिव केसों ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल 277 पॉजिटिव केस अब तक सामने आ चुके हैं। जबकि पिछले साल 2023 में 179 एवं 2022 में 71 केस थे।
हालांकि इस साल से अधिक केस 2021 में 320 थे, लेकिन पिछले दो सालों में संख्या कम हुई थी। इस साल फिर इजाफा होने लगा। इसकी मुख्य वजह शहर में नगर पालिका द्वारा सभी वार्डों में न तो फागिंग कराई न ही खाली प्लॉटों में जमा बारिश के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था की।
साथ ही मलेरिया विभाग की टीम भी लार्वा सर्वे करने नहीं पहुंची। केवल मरीज मिलने की सूचना पर संबंधित क्षेत्रों में टीम के द्वारा सर्वे किया गया। जिससे लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। टंडन बगीचा में एक ही परिवार के तीन सदस्य डेंगू पॉजिटिव हो गए थे। वहीं सिविल वार्ड में एक ही परिवार के चार लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
मलेरिया विभाग की लापरवाही इसमें ज्यादा सामने आती है क्योंकि ठंड के मौसम में अधिकारी निश्चिंत हो जाते हैं। उन्हें लगता है ठंड का हेल्दी सीजन शुरू हो गया है तो डेंगू नहीं होगा इसके चलते लार्वा सर्वे धीमा हो जाता है। इसके कारण डेंगू का लार्वा पनपने लगता है।
पांच साल के डेंगू पॉजिटिव केस
डेंगू के मरीज पिछले पांच साल में लगातार घटे, बड़े हैं। जिसमें वर्ष 2020 में 6 पॉजिटिव मरीज 2021 में 320 पॉजिटिव मरीज, 2022 में 71 मरीज 2023 में 179 और 2024 में 13 दिसंबर तक 277 डेंगू मरीज सामने आए हैं। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन का कहना है कि जैसे-जैसे ठंड का असर तेज हो रहा है, डेंगू के केस भी कम आ रहे हैं। पिछले दिनों केस बढ़े थे। अभी जहां जरूरत होगी वहां टीम भेजकर लार्वा सर्वे कराया जाएगा।