फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Tehsil office advocates broke their chairs and tables

Damoh: तहसील कार्यालय के अधिवक्ताओं की तोड़ दी कुर्सी-मेज, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

Sat, 14 Sep 2024 03:18 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 03:18 PM IST
सार

MP: जिले के तेंदूखेड़ा तहसील कार्यालय में बैठने वाले अधिवक्ताओं और लेखपाल की कुर्सी, टेबिल किसी अज्ञात बदमाश के द्वारा तोड़ दी गई। शनिवार सुबह जब अधिवक्ता तहसील पहुंचे तो वहां टूटी सामग्री देख वह आक्रोशित हो गए और तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन
Damoh Tehsil office advocates broke their chairs and tables
निरीक्षण करती तहसीलदार

विस्तार

जिले के तेंदूखेड़ा तहसील कार्यालय में बैठने वाले अधिवक्ताओं और लेखपाल की कुर्सी, टेबिल किसी अज्ञात बदमाश के द्वारा तोड़ दी गई। शनिवार सुबह जब अधिवक्ता तहसील पहुंचे तो वहां टूटी सामग्री देख वह आक्रोशित हो गए और तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन लेने के बाद तहसीलदार ने तत्काल टीआई को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


बता दें पूर्व सांसद के कार्यकाल में सांसद निधि से तहसील परिसर में टीन शेड लगवाया गया था। जिसके नीचे बैठकर अधिवक्ता, लेखपाल अपना कार्य करते है। यहां पर उनकी अलग, अलग कुर्सी टेबिल रखी हुई है। शनिवार सुबह ज़ब अधिवक्ता अपने स्थान पर पहुचे तो उनकी कुर्सी, टेबिल टूटी मिली। कुछ जरूरी दस्ताबेज भी दराज से गायब मिले। अधिवक्ता लेखाराम साहू ने बताया की असामाजिक तत्व लगातार टीन सेट के नीचे रखी टेबिल कुर्सी के साथ तोड़फोड़ कर रहे हैं। शुक्रवार को हम लोग पूरी सामग्री सुरक्षित रखकर गये थे, लेकिन शनिवार को आये तो यहां सामग्री टूटी पड़ी मिली। गोपाल ठाकुर ने बताया की एक दो कुर्सी, टेबिल नहीं बल्कि कई कुर्सी और टेबिल को तोड़ा गया है। यह नुकसान किस उद्देश्य से किया जा रहा है समझ से बाहर है, लेकिन यह पहली घटना नहीं बल्कि पूर्व मे भी ऐसी घटनाएं हुई है।
विज्ञापन


ज्ञापन लेने के बाद अधिवक्ताओ के आग्रह पर तहसीलदार खुद निरिक्षण करने मोके पर पहुंची। जहां उनको कई टेबिल, कुर्सी टूटी मिली। दस्ताबेज गायब होने के संबंध में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को जानकारी दी। बाद में तहसीलदार ने पूरे मामले से तेंदूखेड़ा टीआई को अवगत कराया। तेंदूखेड़ा तहसीलदार सोनम पांडे ने बताया की तहसील परिसर के पीछे अधिवक्ता, लेखपाल बैठते हैं। उनकी कुर्सी, टेबिल के साथ किसी अज्ञात ने तोड़फोड़ की है। अधिवक्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया गया है मेने मामले की जानकारी तेंदूखेड़ा टीआई को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed