फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Railway route closed due to overflowing river, people stranded on Damoh Patharia road

Damoh News: दूसरे दिन भी रेल मार्ग रहा बंद, नदी पर उफान पर आने से सड़क भी बंद, दमोह-पथिरया का संपर्क कटा

Thu, 15 Aug 2024 05:53 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2024 05:53 PM IST
सार

रेल मार्ग बुधवार से बंद है, अब तक सुधार नहीं हुआ है। अब बारिश ने सड़क मार्ग भी बंद कर दिया है। पुल पर से तीन फीट पानी बह रहा है। सारी मुसीबतों से दमोह-पथरिया आने-जाने परेशान हैं। 

विज्ञापन
Damoh Railway route closed due to overflowing river, people stranded on Damoh Patharia road
पुल से ऊपर बह रहा पानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह से पथरिया आने-जाने वाले लोगों को दोहरी समस्या के चलते आवागमन में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पथरिया के समीप असलाना स्टेशन पर मालगाड़ी पलटने से रेल मार्ग बंद हो गया है, वहीं खोजाखेरी गांव के समीप सुनार नदी उफान पर आ जाने से सड़क मार्ग भी बंद हो चुका है। इस कारण से दमोह और पथरिया से आने-जाने वाले लोग पुल के दोनों ओर खड़े हैं कि कब नदी का उफान कम हो और वह दूसरी ओर निकल जाएं।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश के चलते दमोह के समीप खोजा खेड़ी गांव से निकली सुनार नदी उफान पर आ गई। इससे नदी पर बना पुल डूब गया। पुल से करीब 3 फीट ऊपर पानी बह रहा है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी है और लोग पुल से पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। यहां नया पुल बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अभी इसे चालू नहीं किया गया। उधर बीना से कटनी तक का रेल मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो गया है, जिससे केवल सड़क मार्ग ही बचा था जहां से लोग पथरिया की ओर जा सकते थे।
विज्ञापन


बुधवार शाम यह रेल घटना हुई थी। गुरुवार को पूरे दिन सुधार कार्य चलने के बावजूद भी रेलवे ट्रैक में सुधार नहीं हो पाया। अब शुक्रवार को उम्मीद लगाई जा रही है कि मालगाड़ी को ट्रैक से हटकर पटरियों में सुधार किया जाएगा। उसके बाद ट्रेक सुचारू रूप से चालू होगा, लेकिन ट्रैक में इतनी अधिक क्षति है कि एक दिन में सुधार होना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। बारिश के चलते रेलवे लाइन पटरी धंस चुकी है और उसमें सुधार के लिए वक्त लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed