{"_id":"66d81781192db4314e073272","slug":"damoh-pregnant-woman-gives-birth-to-baby-inside-railway-under-bridge-while-walking-damoh-news-c-1-1-noi1223-2067892-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: गर्भवती ने पैदल जाते समय रेलवे अंडरब्रिज के अंदर दिया शिशु को जन्म, पानी भरे होने से नहीं पहुंचा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: गर्भवती ने पैदल जाते समय रेलवे अंडरब्रिज के अंदर दिया शिशु को जन्म, पानी भरे होने से नहीं पहुंचा वाहन
Wed, 04 Sep 2024 02:08 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:08 PM IST
सार
बनवार उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम शकुंतला शुक्ला ने बताया कि महिला ने अंडर ब्रिज में नवजात शिशु को जन्म दिया था। इसके बाद उसे उप स्वास्थ्य केंद्र बुला लिया गया है। दोनों की सेहत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
अंडर ब्रिज के अंदर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के जबेरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले घटेरा गांव में बुधवार सुबह एक गर्भवती महिला ने अस्पताल जाते समय रेलवे अंडरब्रिज के अंदर भरे पानी में ही नवजात शिशु को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला को उसके परिजन वापस डेरा में लेकर आ गए। तब जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के पास पहुंची और उसे इलाज के लिए बनवार उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटेरा में रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ रहने वाली महिला परता पति सूरज फूल माली (25) को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पैदल ही उप स्वास्थ्य केंद्र बनवार लेकर जा रहे थे। तभी अंडरब्रिज से पैदल निकलने के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने अंडरब्रिज के अंदर भरे पानी और कीचड़ में ही नवजात शिशु को जन्म दे दिया। उसके बाद परिजन वापस अपने डेरा में आ गए। दरअसल, यह लोग इसी तरह गांव-गांव घूमकर लोहे के औजार बनाने का काम करते हैं। महिला के द्वारा नवजात को जन्म देने के बाद परिजन घर आ गए। तब इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को लगी तो टीम महिला के घर पहुंची और नवजात व उसकी मां को बनवार उप स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि रेलवे अंडरब्रिज में बारिश के मौसम में हमेशा ही पानी भरा रहता है। इस कारण से कोई वाहन ब्रिज के अंदर से नहीं आ पाता। लोगों को पैदल आने-जाने में परेशानियां उठानी पड़ती हैं।महिला की परिजन संपत्तिया ने बताया कि अंडरब्रिज में पानी भरा था और ऑटो ब्रिज के दूसरी ओर खड़ा था। वह बहू को पैदल लेकर पानी में से जा रहे थे। इसी दौरान अधिक प्रसव पीड़ा होने पर बहु ने पानी और कीचड़ में ही नवजात शिशु को जन्म दे दिया। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। हर साल बारिश के दिनों में इन लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
बनवार उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम शकुंतला शुक्ला ने बताया कि महिला ने अंडरब्रिज में नवजात शिशु को जन्म दिया था। इसके बाद उसे उप स्वास्थ्य केंद्र बुला लिया गया है। दोनों की सेहत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
