फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Place identified for construction of railway wagon depot in Damoh, information sent to DRM

Damoh News: दमोह में रेलवे वैगन डिपो निर्माण के लिए चिन्हित हुई जगह, डीआरएम को भेजी जानकारी, बढ़ेंगे रोजगार

Sun, 02 Feb 2025 04:19 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 04:19 PM IST
सार

दमोह में रेलवे वैगन डिपो निर्माण के लिए जगह तलाश की जा रही है। सांसद राहुल सिंह ने गोलापट्टी और बांदकपुर में सरकारी जमीन चिह्नित कर डीआरएम को रिपोर्ट भेजी है। 537 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। डिपो बनने से रोजगार बढ़ेगा और दमोह आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। 

विज्ञापन
Damoh Place identified for construction of railway wagon depot in Damoh, information sent to DRM
दमोह रेलवे स्टेशन

विस्तार

दमोह में रेलवे वैगन डिपो रखरखाव के लिए वर्कशॉप का निर्माण होना है। जिसके लिए जगह दमोह और कटनी के बीच जगह तलाश करने के लिए सर्वे कराया गया है। हालांकि अभी तय नहीं हो पाया है कि कहां पर वर्कशॉप बननी है। इस बीच दमोह सांसद राहुल सिंह ने जिला प्रशासन के माध्यम से वर्कशॉप के लिए जगह तलाश कराई है। दमोह के गोलापट्टी स्टेशन के पास खसरा नंबर 02 में रकवा 106.71 हेक्टेयर और खसरा नंबर 3 में 74.16 हेक्टेयर जगह चिह्नित की गई है। इस तरह से दोनों खसरा नंबर में 180.87 हेक्टेयर शासकीय जमीन चिह्नित की गई है। इसी तरह बांदकपुर स्टेशन के पास ग्राम पठारी में खसरा नंबर 382 में 162.11 हेक्टेयर जगह पहाड़ चट्टान की जगह शासन के पास है। यह जगह डिपो निर्माण में उपयोग की जा सकती है।

विज्ञापन


सांसद ने अधिकारियों से जगह की तलाश कराने के बाद उसकी रिपोर्ट डीआरएम जबलपुर कार्यालय भेजी है। इसमें उन्होंने उल्लेख किया है दोनों जगह डिपो बनाने के लिए हिसाब से उपयुक्त है। यहां पर संसाधन भी पर्याप्त हैं। ऐसी स्थिति में यहां पर अधिकारियों का दल भेजकर जमीन का सर्वे कराया जा सकता है। उन्होंने डीआरएम को दोनों जगह डिपो बनाने के लिए विचार करने की बात कही है।
विज्ञापन


सांसद ने डीआरएम और कलेक्टर को भी इस स्थिति से अवगत कराया है। बता दें कि सागर-कटनी रेल रूट पर रेलवे द्वारा करीब एक हजार क्षमता वाले बैगन रख-रखाव के लिए वर्कशॉप डिपो बनाई जाना है। इसके लिए रेलवे द्वारा इस रूट पर 21.15 लाख वर्गमीटर जमीन की आवश्यकता खोजी जा रही है। ऐसे में यह दमोह जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि हो सकती है। बैगन रख-रखाव डिपो खुलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बाहर के लोग दमोह आकर बसेंगे, जिससे जिला आर्थिक रूप से समृद्ध होगा, लेकिन इसके लिए जगह कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए बैगन डिपो के लिए रेलवे को 21.15 लाख वर्गमीटर (537 एकड़) जमीन की आवश्यकता है। इसको लेकर अधिकारियों द्वारा बीते माह ही दमोह, असलाना करैया भदौली, सलैया, सगौनी स्टेशनों का जायजा लिया था, लेकिन इतनी जगह नहीं मिल पाई। यदि बैगन डिपो के लिए दमोह में जगह मिल जाती है तो इससे दमोह जिला रेलवे के राष्ट्रीय पटल पर आ जाएगा। साथ ही बाहर के लोग दमोह में आएंगे। जिससे रोजगार के साथ जिला आर्थिक रूप से समृद्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed