फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Order to confiscate property of Bigg Boss fame Chahat Pandey's mother

MP: बिग बॉस फेम चाहत पांडे की मां की बढ़ी मुसीबतें, कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने के दिए आदेश, जानें पूरा मामला

Wed, 30 Oct 2024 12:45 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2024 12:45 PM IST
सार

MP: अभिनेता सलमान खान के शो बिग बॉस के मौजूदा सीजन की कंटेस्टेंट चाहत पांडे के परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कोर्ट ने उनकी मां की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस संबंध में वारंट जारी किया है।

विज्ञापन
Order to confiscate property of Bigg Boss fame Chahat Pandey's mother
चाहत पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला न्यायाधीश अमर गोयल ने टीवी सीरियल कलाकार और बिग बॉस के मौजूदा सीजन की सहभागी चाहत पांडे की मां भावना पांडे कार की किस्त जमा न करने पर उनके खिलाफ संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। उन्होंने वर्ष 2019 में एक फाइनेस कंपनी से 8 लाख 50 हजार रुपए की एक कार फाइनेंस कराई थी। जिसमें से उन्होंने 4 लाख 62 हजार रुपए की राशि जमा नहीं की। इस पर उनके खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी उन्होंने राशि जमा नहीं की। जिसके चलते अब वह बकाया राशि 13 लाख 20 हजार रुपए हो गई है। जबकि भावना पांडे ने राशि जमा नहीं की तो फाइनेंस कंपनी ने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन


कंपनी के अधिवक्ता अनुपम भारती ने बताया कि भावना पांडे पेशे से शासकीय शिक्षक हैं। उन्होंने एक कार फाइनेंस कराई थी। जिसकी किस्तें उन्होंने जमा नहीं कराई। इससे पहले कंपनी ने नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने राशि जमा नहीं की। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अधिवक्ता ने बताया कि न्यायाधीश ने इस पर भावना पांडे की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। इसमें पुलिस सहयोग भी लिया जाएगा। यह भी मजिस्ट्रेट ने लिखा है।
विज्ञापन


बता दें कि भावना पांडे की बेटी चाहत पांडे इन दिनों बिस बॉस के शो में शामिल हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी से दमोह विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वे चुनाव हार गई थीं और उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी। कोर्ट ने राशि वसूली के लिए जो आदेश जारी किया है। उसमें भावना पांडे को फाइनेंस कंपनी का पैसा जमा करने और नहीं करने पर कोर्ट से उनकी प्रॉपर्टी कुर्क करने के आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed