{"_id":"67308c312a6c73d618080ddd","slug":"damoh-one-lakh-70-thousand-rupees-were-looted-from-the-liquor-shop-manager-in-the-forest-the-incident-happened-while-bringing-hair-to-tendukheda-damoh-news-c-1-1-noi1223-2301188-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शराब दुकान के मैनेजर से जंगल में 1.70 लाख की लूट, सफेद कार से आए बदमाशों ने छीन लिया बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शराब दुकान के मैनेजर से जंगल में 1.70 लाख की लूट, सफेद कार से आए बदमाशों ने छीन लिया बैग
Sun, 10 Nov 2024 05:46 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 05:46 PM IST
सार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को झलोन शराब दुकान के मैनेजर से 1.70 लाख रुपये की लूट हुई। मैनेजर राकेश राजपूत को लुटेरों ने सुनसान इलाके में कार से टक्कर मारकर गिराया और बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल मैनेजर और उसका साथी
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगल इलाके में रविवार दोपहर झलोन शराब दुकान के मैनेजर से 1 लाख 70 हजार रुपये की लूट की घटना हुई। लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
61 वर्षीय राकेश उर्फ दद्दू राजपूत, जो झलोन शराब दुकान में मैनेजर के पद पर हैं, ने बताया कि वे रविवार दोपहर तेंदूखेड़ा जा रहे थे। जैसे ही वह नागबाबा के पास पहुंचे, पीछे से एक सफेद कार में सवार लुटेरों ने उनके गले में लटका बैग छीन लिया। इसके बाद लुटेरों ने उनकी बाइक में कट मारकर उन्हें गिरा दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के वक्त मैनेजर के साथ उनका कर्मचारी टिंकू गुप्ता भी था, जो बाइक चला रहे थे। टिंकू ने बताया कि लुटेरों ने पीछे से टक्कर मारी, जिसके चलते उनकी बाइक खाई में गिर गई। घटना के बाद घायलों को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। राकेश राजपूत के अनुसार, बैग में लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये नकद थे। घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरों ने पहले से रेकी कर रखी थी। पुलिस का मानना है कि आरोपी मैनेजर का पीछा कर रहे थे और सुनसान जगह मिलते ही लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी विजय अहिरवार ने बताया कि झलोन-तेंदूखेड़ा मार्ग के बीच नागबाबा के पास हुई इस लूट की वारदात की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
