{"_id":"65def012202e10a4af067987","slug":"damoh-news-woman-returning-from-bhandare-hit-by-crane-two-serious-one-dead-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: भंडारे से लौट रही महिला को क्रेन ने मारी टक्कर, दो गंभीर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: भंडारे से लौट रही महिला को क्रेन ने मारी टक्कर, दो गंभीर, एक की मौत
Wed, 28 Feb 2024 02:04 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:04 PM IST
सार
दमोह के देहात थाना क्षेत्र में क्रेन ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। एक नाबालिग और उसकी मां घायल है, जबकि एक बच्ची की मौत हो गई है। क्रेन रेल विभाग की बताई जा रही है।
विज्ञापन
दमोह के देहात थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह के देहात थाना क्षेत्र के खेजरा मंदिर में भंडारे में शामिल होने के बाद घर वापस आ रही मां-बेटी और बेटी की सहेली को रेलवे के काम में लगी एक क्रेन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सहेली की मौत हो गई। मां-बेटी घायल हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे में तीनों घायल हुए थे। तत्काल ही उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने घायल संजना यादव को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक संजना पिता मुकेश यादव, 15 वर्ष, निवासी तीन गुल्ली, सुनीता पति अरूण रैकवार 35 और उनकी बेटी खुशी रैकवार, 16 वर्ष, निवासी तीन गुल्ली, मंगलवार शाम सागर नाका स्थित खेजरा मंदिर के भंडारे में शामिल होने गई थीं। भंडारे में शामिल होने के बाद जब तीनों घर लौट रही थी, तभी रेलवे विभाग के काम में लगी क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गईं। हादसे में संजना की मौत हो गई। वहीं, मां-बेटी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
