फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Three hunters caught in Rani Durgavati Tiger Reserve

Damoh News: रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में पकड़े गए तीन शिकारी, आरोपियों से हथियार बरामद कर भेजा गया जेल

Sat, 02 Mar 2024 10:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Mar 2024 10:02 AM IST
सार

रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में इस समय इस टाईगर रिजर्व में वर्तमान में 19 बाघों के साथ कई जंगली और शाकाहारी जानवर भी रहते हैं।

विज्ञापन
Damoh News: Three hunters caught in Rani Durgavati Tiger Reserve
जंगल से पकड़े गए शिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन अमले ने तीन शिकारियों को पकड़ा है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। झापन रेंज अंतर्गत यह शिकारी किसी जंगली जानवर का शिकार करने पहुंचे थे, लेकिन इसके पहले ही पकड़े गए और अपनी पहचान छिपाने के लिए इन्होंने जंगल में लगा कैमरा भी तोड़ दिया। हालांकि उसके पहले वह कैमरों में रिकॉर्ड हो गए। 

विज्ञापन


उनारीखेड़ा वीट में पकड़े गए
मामला झापन रेंज की उनरीखेड़ा वीट का है। यहां दो दिन पहले रात के समय चार शिकारी जंगली जानवर का शिकार करने पहुंचे थे, लेकिन शिकार करने में सफल नहीं हो पाए। शिकार मिलने से पहले वह तीनों जंगल में लगे कैमरे में दिख गए और उन्होंने शिकार नहीं किया, लेकिन जंगल में लगा कैमरा जरूर तोड़ दिया। दूसरे दिन वन अमला गस्ती पर पहुंचा तो उसे जंगल में टूटा कैमरा मिला। इसकी जानकारी वनकर्मियों ने अपने उच्चअधिकारियों को दी। जब टूटे कैमरे की जांच पड़ताल की तो वह तीनों शिकारी उसमें कैद हो गए थे। 
विज्ञापन


वनकर्मियों ने मुखबिरों से उन लोगों की पहचान की तो पता चला कि तीन शिकारी तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत रहने वाले ससना गांव के हैं। वन अमले ने शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नौरादेही के उच्चअधिकारियों द्वारा तीन रेंजों के रेंजरों की टीम गठित की। टीम ने वो हथियार बरामद किए जिन्हें लेकर शिकारी जंगल में घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन गिरफ्तार एक फरार
झापन रेंजर टीआर भलावी ने बताया कि उनारीखेड़ा वीट के कक्ष क्रमांक आरएफ 277 में बमनेर नदी के पास शिकारी सेंचरी में रात के समय शिकार करने गए थे। जैसे ही वह कैमरे के सामने आये कैमरे से फोटो खींच गई। कैमरे की जलती लाइट को देखकर शिकारियों ने दोनों कैमरो को फोड़ दिया। उसकी पुस्टि दूसरे दिन हुई। जानकारी नौरादेही के डीएफओ और एसडीओ को दी। उन्ही के निर्देश के बाद तीन शिकारियों को पकड़ा गया है। पकड़े गये शिकारियों में हनुमंत लोधी ससना, हल्ले गौड़,  छोटू गौड़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को तेंदूखेड़ा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेजा गया है। 


चौथे शिकारी की तलाश जारी
वहीं चौथे शिकारी की तलाश जारी है। डॉग टीम को शिकारियों के घर से शखी नामक जानवर के कांटे भी मिले हैं। लगता है कि आरोपियों ने पूर्व में भी जानवरों का शिकार किया है। नौरादेही एसडीओ रेखा पटेल ने बताया कि तीन शिकारियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है। डॉग टीम को खोजबीन के दौरान वह बंदूक भी मिली है, जिसे शिकारी सेंचरी में लेकर गए थे इसे जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed