फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Anti-social elements pushed a tractor parked in the field into a well it was pulled out from crane

Damoh: कुड़ई गांव में असामाजिक तत्वों ने खेत में खड़ा ट्रेक्टर कुएं में धकेला, क्रेन की मदद से निकाला गया बाहर

Sat, 25 Nov 2023 09:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 09:47 AM IST
सार

Damoh News: दमोह जिले के कुड़ई गांव में असामाजिक तत्वों ने खेत में खड़ा ट्रैक्टर कुएं में गिरा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया है। 

विज्ञापन
Damoh News: Anti-social elements pushed a tractor parked in the field into a well it was pulled out from crane
क्रेन की मदद से निकाला गया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पटेरा थाना के कुड़ई गांव में असामाजिक तत्वों ने खेत में खड़ा ट्रैक्टर कुएं में धकेल दिया, जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसान शिवम पिता हिमाचल प्रसाद गर्ग का ट्रैक्टर खेत में खड़ा हुआ था, लेकिन सुबह अचानक ट्रैक्टर कहीं दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की और ग्रामीणों से ट्रैक्टर के बारे में जानकारी ली। संदेह हुआ कि ट्रैक्टर कहीं चोरी तो नहीं हो गया। इसी दौरान खोज करते हुए देखा तो खेत में बने कुएं में बुलबुले उठ रहे थे जिसका पानी निकाला तो ट्रैक्टर उसमें पड़ा हुआ था जो पूरा पानी में डूबा था। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई एवं मोटर पंप की मदद से कुएं के पानी को खाली किया गया और जब पानी कम हो गया इसके बाद क्रेन मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पटेरा थाना पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed