{"_id":"64f320f34380ca88e2041bba","slug":"damoh-katni-highway-fire-accident-fire-broke-out-in-a-moving-truck-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh-Katni Highway Fire Accident: चलती ट्रक में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh-Katni Highway Fire Accident: चलती ट्रक में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Sat, 02 Sep 2023 05:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Sep 2023 05:25 PM IST
सार
Damoh-Katni Highway Fire Accident: दमोह जिले से होकर गुजरने वाले दमोह-कटनी हाइवे पर चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह-कटनी स्टेट हाइवे पर चलते ट्रक में आग लग गई और पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। घटना हिंडोरिया थाना के आनू गांव में रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात घटित हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि जैसे ही चालक ने ट्रक में आग की लपटें देखीं तो ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर इसकी सूचना दमोह पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और ट्रक में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
फायर बिग्रेड चालक मुख्तार खान और फायर फाइटर शेख आबिद ने इस आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि ट्रक सागर से कटनी माल भरने जा रहा था, तभी अज्ञात कारणों के चलते ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही ट्रक चालक ने आग की लपटों को देख समय पर सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर दिया और अपने साथ परिचालक की जान बचाई। ट्रक महाराष्ट्र पासिंग है।
विज्ञापन
