{"_id":"66ab6985a948e9062f04e5c6","slug":"damoh-indecency-with-women-in-ac-coach-of-sampark-kranti-express-damoh-news-c-1-1-noi1223-1951866-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस ने छह शराबी युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस ने छह शराबी युवकों को पकड़ा
सार
कटनी से दो महिलाएं अपने परिवार के साथ एसी कोच में यात्रा कर रही थी। कोच में छह युवक शराब के नशे में महिला व परिजनों के साथ अभद्रता करने लगे। दमोह पहुंचने पर आरपीएफ पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मोजूद आरोपी
विस्तार
दिल्ली की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में बुधवार रात महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में आरपीएफ पुलिस ने 6 शराबी युवकों को गिरफ्तार किया है। कटनी निवासी दो महिलाएं अपने परिवार के साथ सफर कर रही थीं, जब ये युवक उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। महिलाओं ने रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दमोह स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के अनुसार, जबलपुर से निजामुद्दीन की ओर चलने वाली ट्रेन 12121 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में ये महिलाएं एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान पहले से मौजूद 6 युवक शराब के नशे में धुत होकर महिलाओं और उनके परिजनों के साथ अभद्रता करने लगे। शिकायत के बाद रात करीब 11 बजे ट्रेन के दमोह स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ पुलिस ने हस्तक्षेप किया और इन युवकों को नीचे उतारा।
विज्ञापन
आरपीएफ पुलिस युवकों को एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद शराब पीकर अभद्रता करने वाले इन युवकों—राजेंद्र प्रसाद, मधुर राठी, अभिषेक कुमार, विकास कुल्हाड़िया, नरेश कुमार, और सुशांत रायल—के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिलाओं को सागर की ओर रवाना किया गया, जबकि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
